What is Revenge Porn: आज इस सेलेब का डीपफेक वायरल हो गया, कल किसी और का वायरल हुआ था। आजकल ऐसी खबरें पढ़ने को मिल रही हैं। इस बीच अब ‘रिवेंज पोर्न’ (Revenge Porn) सुर्खियों में आ गया है, जिसका शिकार मशहूर एक्ट्रेस बनी हैं। ‘रिवेंज पोर्न’… जो सुनने में किसी फिल्म या सीरीज के नाम जैसा लग रहा है, लेकिन हकीकत में यह कोई फिल्म या सीरीज का नाम नहीं है। जी हां, जिस तरह एआई द्वारा डीपफेक में कुछ भी दिखाया जाता है, उसी तरह ‘रिवेंज पोर्न’ में हैवानियत की सभी हदें पार की जाती हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है ये ‘रिवेंज पोर्न’?
क्या होता है ‘रिवेंज पोर्न’?
‘रिवेंज पोर्न’ में ऑनलाइन शोषण होता है। जी हां, इसको आप इस तरह से समझ सकते हैं कि एक कपल है, लेकिन अब वह अलग हो गया है। अगर दोनों आपसी सहमति से अलग नहीं हुए हैं और दोनों में कुछ खटपट है तो एक पार्टनर दूसरे से बदला लेने के लिए किसी भी हद को पार कर सकता है। अपने पार्टनर को नीचा दिखाने के लिए कोई भी घिनौनी हरकत करना या फिर अपने एक्स को हर्ट करने के लिए सभी सीमाएं लांघ देने को ही ‘रिवेंज पोर्न’ कहते हैं।
Revange Porn
क्यों चर्चा में आया ‘रिवेंज पोर्न’?
हाल ही में एक विदेशी एक्ट्रेस के साथ ‘रिवेंज पोर्न’ किया गया। महिला की पहचान को गुप्त रखते हुए रिपोर्ट्स में बताया गया कि एक्ट्रेस के एक्स ने ही उनके साथ ‘रिवेंज पोर्न’ किया है। एक्ट्रेस के एक्स ने उनके अश्लील और प्राइवेट फोटो वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर दिए। बता दें कि विदेशी एक्ट्रेस संग जो भी हुआ है, वह ‘रिवेंज पोर्न’ का ही हिस्सा है। इतना ही नहीं, कुछ लोग तो ‘रिवेंज पोर्न’ में अपने एक्स पर एसिड भी फेंक देते हैं। उन्हें परेशान करने के लिए उनकी प्राइवेट फोटो और वीडियो को पब्लिक में रिवील कर देते हैं। अगर ‘रिवेंज पोर्न’ को एक लाइन में समझें तो इसका सीधा मतलब है कि अपने एक्स से बदला लेने के लिए उसे किसी भी हद तक परेशान करना।
Revange Porn
क्या कर सकती हैं पीड़ित महिलाएं?
यह तो सभी जानते हैं कि अगर कोई भी किसी की प्राइवेसी के आड़े आता है तो वह कानूनन अपराध है। रही बात महिलाओं की तो अगर किसी महिला के साथ इस तरह की घटना होती है तो वह IT Act 2008 के सेक्शन 66E को यूज कर सकती है। सेक्शन 354सी और 66ई के तहत 3 साल की सजा या 2 लाख का जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है। अगर सेक्सुअल मैटेरियल को सोशल किया जाता है तो सेक्शन 67ए के तहत 5 साल की सजा और 10 लाख तक का जुर्माना हो सकता है। महिलाएं इंडियन पीनल कोड के सेक्शन 504, 506 और सेक्शन 500 (मानहानि) के तहत भी रिवेंज पोर्न की शिकायत दर्ज करवा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Nataša Stanković से माफी क्यों मांगने लगे Hardik के फैंस? Jasmin Walia का बड़ा राज रिवील
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
7 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
8 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
9 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
11 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
13 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
13 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
14 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
15 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines