Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ का आज रात ग्रैंड फिनाले है और विजेता कौन बनेगा? ये जानने के लिए पूरा हिंदुस्तान बेकरार है। गेम के आखिरी दिन तक कई ऐसी चीजें हुई हैं कि विनर के नाम का अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल हो रहा है। सभी कंटेस्टेंट्स खुद को विनर समझ रहे हैं। मीडिया की नजरों में विजेता कोई और है, सोशल मीडिया पर क्रेज किसी और का दिखाई दे रहा है और जनता कुछ और ही कह रही है। वोटिंग में भी कई बार पलटफेर देखने को मिला है। फिलहाल इस सीजन की आखिरी वोटिंग हो चुकी है।
क्या कहता है क्लोजिंग वोटिंग ट्रेंड?
क्लोजिंग वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ चुका है। इस क्लोजिंग वोटिंग ट्रेंड से फिनाले में ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी? उसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इस क्लोजिंग वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक, टॉप 2 कंटेस्टेंट्स के बीच वोटों का बेहद कम अंतर है। साथ ही इसके मुताबिक कौन सबसे पहले बेघर होगा? वो जानकर जनता को जोरदार झटका लग सकता है। अब वोटिंग ट्रेंड में जो खुलासा हुआ है, वो चौंका देने वाला है। तो चलिए जानते हैं, इस ट्रेंड के मुताबिक किसे सबसे ज्यादा वोट्स मिले हैं? और कौन ‘बिग बॉस 18’ का टाइटल जीत सकता है?
कौन जीतेगा ‘बिग बॉस 18’?
विवियन डिसेना (Vivian Dsena) नंबर 1 की पोजीशन होल्ड किए हुए हैं। उनके वोटों के आधार पर शो जीतने के सबसे ज्यादा चांस नजर आ रहे हैं। जबकि नंबर 2 पर रजत दलाल (Rajat Dalal) हैं। विवियन और रजत के बीच एक छोटा-सा अंतर है। ऐसे में भले ही अभी विवियन जीत रहे हैं, लेकिन रात में जब 5-10 मिनट के लिए दोबारा वोटिंग लाइन्स खुलेंगी, तो बड़ा खेल हो सकता है। करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को भले ही मीडिया के सामने डिफेंड करने 3 लोग आए थे, लेकिन वो फिर भी रजत और विवियन से पीछे ही नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Eisha Singh ने ठुकराया Avinash Mishra का प्यार? फिनाले से पहले तोड़ा दिल
ईशा या चुम पहले कौन होगा बाहर?
चौथे नंबर पर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) खड़े हैं, जिन्होंने शो में खुद को कम्पलीट पैकेज की तरह पेश किया है और फिनाले में अपनी जगह बनाई है। अब ये जानते हैं कि ईशा सिंह (Eisha Singh) और चुम दरांग (Chum Darang) में से पहले बेघर कौन होगा? वोटिंग रिजल्ट के मुताबिक, ईशा चुम से आगे हैं और चुम को सबसे कम वोट्स मिले हैं। हालांकि, इन दोनों में बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
36 mins agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
1 hr agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
3 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
3 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
4 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
6 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
7 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
9 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines