---विज्ञापन---

‘अपनी राय अपने पास रखो’, मीडिया के किस सवाल पर हाई हुआ Vivian Dsena का पारा?

Bigg Boss 18 Vivian Dsena: बिग बॉस 18 में विवियन डीसेना से मीडिया कुछ तीखे सवाल पूछ रही है, इसी बीच एक सवाल पर विवियन का पारा हाई हो गया।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Vivian Dsena: बिग बॉस 18 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, शो का फिनाले 19 जनवरी को है। ऐसे में हमें इस सीजन का विनर रविवार को मिल जाएगा। फिनाले वीक के दौरान भी ऑडियंस को शो काफी एंटरटेन कर रहा है। शो के फिनाले वीक में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स से उनके गेम को लेकर कुछ सवाल पूछे जा रहे हैं। इस दौरान विवियन डीसेना से सबसे ज्यादा लोगों ने सवाल किए। उनकी पर्सनालिटी और गेम पर कई वार किए गए। ऐसे ही एक सवाल का जवाब देते-देते अचानक विवियन डीसेना का पारा हाई हो गया और वो भड़क गए। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

हाई हुआ विवियन का पारा

बिग बॉस 18 के मेकर्स ने जो नया प्रोमो जारी किया है, उसमें विवियन के ऊपर एक के बाद एक कई सवालों का वार किया जा रहा है। विवियन डीसेना से पूछा गया कि आपकी पर्सनल लाइफ कभी भी लोगों के सामने नहीं आई है, आपने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट ही रखा है। लेकिन अब आपकी लाइफ का कुछ हिस्सा सामने आ गया है तो क्या आपको इससे दिक्कत हो रही है।

---विज्ञापन---

विवियन ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा- देखिए पहले जब मेरी पर्सनल लाइफ का कोई भी हिस्सा सामने नहीं था तो भी लोग बातें करते थे। अब जब लोगों को किसी हिस्से के बारे में पता है, तो भी लोग बातें करते हैं। तो लाइफ मेरी मेरे पास, राय आपकी रखो अपने पास।

---विज्ञापन---

करणवीर संग दोस्ती पर सवाल

इसके बाद विवियन से करणवीर के बारे में पूछा गया। विवियन से एक बार फिर करणवीर के साथ 12 साल की दोस्ती को लेकर सवाल किया गया। विवियन से पूछा गया कि आप करणवीर को 12 साल से जानते थे लेकिन आपने सबसे पहली दोस्ती उस शख्स के साथ की जिसके साथ करणवीर का छत्तीस का आंकड़ा था। आपने करणवीर के बारे में बोला कि इसकी फुटबॉल को सब हल्के में लेते हैं। इसकी गिनती को ए-लिस्टर एक्टर्स में भी नहीं होती। हालांकि इसके जवाब में विवियन ने पूछा कि क्या मैंने ऐसा कहा था।

करणवीर से भी पूछा सवाल

करणवीर से भी विवियन और चुम के टास्क को लेकर सवाल किया गया। करणवीर को मीडिया ने पूछा कि विवियन और चुम के बीच जो कुछ भी हुआ था, वो दोनों ने आपस में बातचीत कर ली लेकिन आपने जबरदस्ती बीच में घुसकर विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश की। अब इस सवाल के जवाब में करणवीर क्या बोलेंगे, ये देखने लायक होगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: फिनाले से पहले हुआ सबसे बड़ा ‘खेला’, शो की ‘लाडली’ Eisha को मिला रिएलिटी चेक

First published on: Jan 14, 2025 02:36 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola