Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

विजय देवरकोंडा किसे करना चाहते हैं किडनैप? ‘किंगडम’ में साथ काम करने का मिला मौका

विजय देवरकोंडा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वो काफी समय से अनिरुद्ध रविचंदर के साथ काम करना चाहते थे, और अब उन्हें फिल्म 'किंगडम' में उनके साथ काम करने का मौका मिल गया है।

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: May 15, 2025 14:04

विजय देवरकोंडा इन दिनों बहुत खुश हैं क्योंकि उन्हें अपने पसंदीदा म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ काम करने का मौका मिला है। फिल्म किंगडम को लेकर सिनेमा विकटन को दिए गए इंटरव्यू में विजय ने बताया कि वो कई सालों से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने ये भी बताया कि एक बार MRI करवाते वक्त उन्होंने अनिरुद्ध के गाने सुनकर टाइम बिताया था।

विजय ने क्या कहा

जब उनसे पूछा गया कि अनिरुद्ध के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा, तो विजय ने कहा, “मैंने जब VIP और 3 देखी थीं, तभी से अनिरुद्ध की म्यूजिक का दीवाना हो गया था। मैं सोचता था कि ये बंदा कितना टैलेंटेड है। उस वक्त मैं एक्टर नहीं था, लेकिन तभी सोच लिया था कि जब भी एक्टर बनूंगा, तो ऐसी ही म्यूजिक चाहिए होगी। कई बार तो शूटिंग करते हुए मैं अपने मन में अनिरुद्ध के गानों पर एक्टिंग करता था। मैंने कोशिश की कि वो मेरी कई फिल्मों में म्यूजिक दें, लेकिन वो कभी हो नहीं पाया।”

---विज्ञापन---

विजय ने एक मजेदार किस्सा भी बताया। उन्होंने कहा, “एक बार मुझे अपने कंधे का MRI करवाना था। स्कैन में करीब 40 मिनट लगते हैं और उस दौरान आप अकेले होते हो। मैंने पूछा कि क्या मैं म्यूजिक सुन सकता हूँ, और उन्होंने हां कर दिया। फिर मैंने अनिरुद्ध के हिट गाने चलाए और आराम से म्यूजिक सुनता रहा। अगर मैं राजा होता, तो अनिरुद्ध और बाकी अपने पसंदीदा आर्टिस्ट्स को अगवा कर लेता ताकि वो सिर्फ मेरी फिल्मों के लिए म्यूजिक बनाएं।”

फिल्म ‘किंगडम’ की कहानी

गौतम तिन्नानुरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म किंगडम में विजय देवरकोंडा और भाग्यश्री बोरसे लीड रोल में हैं। फिल्म पहले 30 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 4 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का गाना हृदयम् लोपला हाल ही में रिलीज हुआ और लोगों को बहुत पसंद आया। इंटरव्यू में विजय ने कहा कि अगर ये गाना किसी और एक्टर की फिल्म में होता, तो उन्हें सच में जलन होती।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ‘राष्ट्र पहले आता है…’, FWICE ने बॉलीवुड से तुर्की में शूटिंग न करने की अपील की

First published on: May 15, 2025 02:04 PM

संबंधित खबरें