क्या Jawan के आगे चलेगा The Great Indian Family का जादू? कम बजट में मेकर्स को ज्यादा मुनाफे की उम्मीद

The Great Indian Family Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ आज यानी 22 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। फैंस को विक्की की इस फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है।वहीं, विक्की कौशल की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार […]

---विज्ञापन---

The Great Indian Family Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ आज यानी 22 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। फैंस को विक्की की इस फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है।

वहीं, विक्की कौशल की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग कर सकती है। चलिए जान लेते हैं कि विक्की कौशल की ये फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर कितना कारोबार कर सकती है।

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Jawan सुपर-डूपर हिट, घटती कमाई फिर भी Shahrukh Khan की फिल्म मचा रही ‘गदर’

पहले दिन इतना कलेक्शन कर सकती है ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’  

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ अपनी रिलीज के पहले दिन भारत में 1.20 करोड़ की कमाई कर सकती है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकडे़े हैं ऑफिशियल नंबर आने में इनमे थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है।

इतना है फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ का बजट

रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल की इस फिल्म का बजट 40 से 45 करोड़ बताया जा रहा है। वीकेंड की वजह से मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म अच्छा खास कलेक्शन कर सकती है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म क्या कमाल करती है?

मेकर्स को फिल्म से बेहद उम्मीदें

फिल्म को लेकर फैंस में पहले से ही क्रेज देखने को मिल रहा है। हालांकि इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने भी अपने पैर जमा रखे हैं। किंग खान की फिल्म के सामने विक्की कौशल की फिल्म क्या कमाल करेगी ये देखना दिलचस्प होगा। ‘जवान’ के आगे ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ से जो उम्मीद की जा रही है वो पूरी होगी या नहीं ये तो फिल्म के पहले दिन की कमाई के आंकड़े आने के बाद ही पता चलेगा।

‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ की स्टारकास्ट

बता दें कि विक्की कौशल की इस फिल्म में लीड रोल में है। उनके अलावा फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में मानुषी छिल्लर, यशपाल शर्मा, कुमुद मिश्रा, वेदांत सिन्हा, मनोज पाहवा, सृष्टि दीक्षित नजर आ रहे हैं।

First published on: Sep 22, 2023 09:54 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें