Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘मैं भटक गया था…’, ‘वड़ा पाव गर्ल’ के पति युगम गेरा का कबूलनामा, विवादों के बीच कहा- ‘चंद्रिका मेरी दुनिया हैं’

'वड़ा पाव गर्ल' यानी कि चंद्रिका दीक्षित पति युगम गेरा के साथ विवादों को लेकर चर्चा में थीं. ऐसे में अब एक पॉडकास्ट में उनके पति युगम ने पत्नी के साथ विवाद पर अफसोस जताया और अपनी गलती को कबूल कर चंद्रिका से माफी मांगी.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Mar 4, 2026 15:46
Vada Pav Girl aka Chandrika Dixit
'वड़ा पाव गर्ल' के पति युगम गेरा का कबूलनामा (File photo)

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम चंद्रिका दीक्षित यानी कि वड़ा पाव गर्ल पिछले कुछ समय से लिंकअप और पति युगम गेरा संग विवादों की वजह से सुर्खियों में थीं. चंद्रिका का सोशल मीडिया पर मिस्ट्री मैन संग वीडियोज लगातार चर्चा में बने थे. युगम पर चंद्रिका ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए तो युगम भी पीछे नहीं रहे. ऐसे में अब युगम गेरा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में विवाद का खुलासा करते हुए अपनी गलती मानी और पत्नी से माफी भी मांगी. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

दरअसल, युगम गेरा ने हाल ही में ‘द मानस शो’ में पहुंचे और इस दौरान उन्होंने पत्नी चंद्रिका दीक्षित के साथ विवाद पर बात की. इसी बातचीत में उन्होंने अपनी गलती को कबूला और कहा कि रिश्ते में छोटी-मोटी लड़ाइयां होती रहती हैं. उन्होंने कहा कि उनके लिए चंद्रिका माता-पिता के जैसे हैं और उनके लिए सबकुछ हैं. वो चंद्रिका को अपनी दुनिया मानते हैं. युगम ने सवाल करते हुए कहा कि अगर कोई ऐसा कहे और फिर उसे धोखा दे तो सोचा सामने वाले को कैसे लगेगा? उनका कहना है कि यही बात उन्हें चुभ रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Holi 2026: 5 बॉलीवुड फिल्में, जिसमें होली बनी कहानी का टर्निंग प्वॉइंट, जबरदस्त आया ट्विस्ट

युगम गेरा ने मानी गलती

युगम ने आगे कहा कि चंद्रिका उनके लिए सब कुछ करती हैं और उनसे बहुत प्यार करती हैं. वो अपनी गलती कबूलते हुए कहते हैं कि वह गलत थे और भटक गए थे. उन्होंने माना कि वही हैं, जिसने चंद्रिका की भावनाओं को ठेस पहुंचाया. इसके लिए उन्होंने अंत में पत्नी से माफी भी मांगी.

---विज्ञापन---

पत्नी चंद्रिका के छोड़ने पर बोले युगम

इतना ही नहीं, युगम गेरा से इसी बातचीत में चंद्रिका दीक्षित के छोड़ने की बात को लेकर भी सवाल किया गया. युगम को बताया कि चंद्रिका पर इल्जाम लग रहा है कि फेमस होने के बाद वड़ा पाव गर्ल ने पति को छोड़ दिया तो इस पर युगम ने साफ इनकार किया और सफाई देते हुए कहा कि ऐसा ख्याल उनके दिमाग में कभी नहीं आया है और कभी भी नहीं आएगा. उनका मानना है कि अगर ऐसा ख्याल आया होता तो वो बिग बॉस के बाद ही वो उन्हें छोड़ देतीं.

यह भी पढ़ें: Holi 2026: होली पर दोगुना मजा कर देंगे खेसारी-पवन सिंह के 5 भोजपुरी सॉन्ग्स

विवादों पर क्या बोले युगम गेरा?

इसके साथ युगम गेरा से पत्नी चंद्रिका संग विवाद पर भी सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हो रहा है वह सच में इसलिए है क्योंकि युगम ने माना कि उनकी बातों से पत्नी को दुख पहुंचा होगा. युगम ने उनकी बिग बॉस वाली बात को याद दिलाते हुए कहते हैं कि चंद्रिका ने शो में कहा था कि उनके पति ही उनके लिए सब कुछ हैं. वड़ा पाव गर्ल के पति ने इस पर कहा कि एक लड़की ऐसा तभी कह सकती है जब वो पति की बहुत इज्जत करती है. उनका मानना है कि अगर उन्हें धोखा मिलता तो इससे उनके दिल को दुख होगा.

First published on: Mar 04, 2026 03:45 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.