Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Urfi Javed साढ़े 3 साल से हैं सिंगल, फैशन दीवा को अब किसने छुआ? बोलीं- इतना हॉट लड़का ऐसे टच करेगा…

Urfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद का अब नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कह रही है कि अगर इतना हॉट लड़का टच करेगा तो... गौरतलब है कि उर्फी ने हाल ही में खुलासा किया था कि वो किसी के साथ रिलेशन में नहीं हैं, तो फिर उर्फी को अब किसने टच किया।

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Aug 31, 2024 16:36
Urfi Javed
Urfi Javed

Urfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद इन दिनों अपनी हालिया रिलीज सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज से उर्फी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो कह रही थीं कि उन्होंने तीन साल से किसी के साथ सेक्स नहीं किया है। हालांकि अब उर्फी का नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही है कि अगर इतना हॉट लड़का छुअेगा, तो… आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

‘फॉलो कर लो यार’

दरअसल, उर्फी जावेद इन दिनों जमकर अपनी सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ को यार को चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उर्फी इंडियाज बेस्ट डांसर 4 में पहुंची, जहां उन्होंने सबका ध्यान खींचा। इस शो से उर्फी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही हैं कि मैं साढ़े तीन साल से सिंगल हूं। उर्फी की इस बात पर कोरियोग्राफर गीता कपूर कहती हैं कि मेरा दोस्त भी सिंगल है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

टेरेंस लुईस संग वीडियो वायरल

इसके बाद उर्फी और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस दोनों स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों का डांस बेहद कमाल का है। इस दौरान टेरेंस कुछ ऐसा करते हैं कि उर्फी अंदर तक सिहर जाती हैं। ‘आ जरा करीब से’ गाने पर डांस करते हुए टेरेंस, उर्फी को गोद में उठा लेते हैं और शरारत करते हुए उर्फी को छू लेते हैं। इस पर उर्फी कहती हैं कि जब इतना हॉट लड़का एसे टच करेगा, तो… तभी सभी चिल्लाने लगते हैं।

यूजर्स ने किए कमेंट्स

उर्फी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दोनों का डांस अच्छा है। दूसरे यूजर ने लिखा कितना फनी था ये। तीसरे यूजर ने कहा कि उर्फी ने अच्छा डांस किया। इस तरह के कमेंट्स यूजर ने इस वीडियो पर किए हैं। गौरतलब है कि उर्फी ने हाल ही में वायरल हुए वीडियो में कहा था कि उन्होंने तीन साल से किसी के साथ कुछ नहीं किया है।

उर्फी ने दिया था ये बयान

उर्फी का कहना था कि मैंने पिछले तीन सालों से किसी पुरुष को किस नहीं किया है और ना ही किसी से रोमांटिक बातें की हैं। हालांकि इसके बाद उर्फी ने इसके पीछे की वजह भी बताई थी। उर्फी ने कहा था कि जब तक वो अपना प्राइवेट जेट नहीं ले लेंगी, तब तक वो किसी के साथ कुछ नहीं करेंगी।

यह भी पढ़ें- Deepika Padukone के बच्चे को लेकर घरवालों के कयास, क्यों है बेबी बॉय की उम्मीद!

First published on: Aug 31, 2024 04:36 PM

संबंधित खबरें