Urfi Javed on Janhvi Kapoor: बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने अनोखे अंदाज और विवादों के लिए फेमस उर्फी जावेद इस वक्त प्राइम वीडियो की रियलिटी टीवी सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ में नजर आ रही हैं। इस नए शो के जरिए उर्फी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उर्फी ने अपने करियर और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने अपने बॉलीवुड क्रश को लेकर भी बात की। साथ ही एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के लिए उनका प्यार साफ-साफ नजर आया।
जाह्नवी कपूर लगती हैं उर्फी को हॉट
सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू ने उर्फी ने अपनी लव लाइफ और सेक्स लाइफ पर भी बात की। जहां वो पहले से ही अपनी सीरीज में बता चुकी थीं कि उन्होंने पिछले 3 साल से सेक्स नहीं किया। इस पर बात करते हुए उर्फी ने कहा कि फिलहाल वो अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं। इसके अलावा उर्फी से पूछा गया कि क्या वो लड़कियों में दिलचस्पी रखती हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए उर्फी ने कहा कि फिलहाल तो वो स्ट्रेट हैं लेकिन उन्हें अगर किसी लड़की पर क्रश है तो वो जाह्नवी कपूर हैं जो उर्फी को काफी हॉट लगती हैं। उर्फी ने कहा कि जाह्नवी के लिए मैं अपना प्यार पहले भी जाहिर कर चुकी हूं। मुझे वो बहुत अच्छी लगती हैं। अगर मैं स्ट्रेट नहीं होती तो जाह्नवी पर ट्राई करती।
शाहरुख खान के लिए उर्फी की दीवानगी
इसी इंटरव्यू में जब उर्फी से पूछा गया कि अगर उन्हें पैसा या फिर शाहरुख खान में से किसी एक को चुनना हो तो वो क्या चूज करेंगी। इस पर उर्फी ने कहा कि 10 करोड़ तो फिर से कभी भी कमा लिए जाएंगे लेकिन शाहरुख खान को कोई कैसे छोड़ सकता है।
बॉलीवुड स्टार नहीं बनना चाहतीं उर्फी
उर्फी जावेद ने अपने इंटरव्यू में साफ किया कि वो अब बॉलीवुड और टेलीविजन में खुद को नहीं देखती। उन्होंने कहा, “बॉलीवुड अब मेरे लिए सपना नहीं रहा। मैं भारत की सबसे बड़ी रियलिटी टीवी स्टार बनना चाहती हूं और एक एंटरप्रिन्योर के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहती हूं। आज के समय में हमारे पास कई ऐसे करियर विकल्प हैं जिनके बारे में पहले सोचा भी नहीं था।”
टेलीविजन इंडस्ट्री से उर्फी ने की थी शुरुआत
उर्फी ने टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 2016 में की थी, जब उन्होंने ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे शो में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। हालांकि, उन्होंने हाल ही में स्वीकार किया कि उनका टीवी करियर उतना सफल नहीं रहा जितना कि उन्होंने सोचा था। उर्फी ने कहा, “टेलीविजन पर मेरा करियर अहम या सफल नहीं रहा। अब मैं टीवी पर वापसी नहीं करना चाहूंगी।”
यह भी पढ़ें: इंदिरा गांधी के बाद अब मायावती का रोल निभाएंगी Kangana Ranaut? एक्ट्रेस ने दे दिया मजेदार जवाब
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
33 mins ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
1 hr agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
3 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
5 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
6 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
6 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
7 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
10 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
18 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines