Urfi Javed: एक तरफ मेट गाला 2024 और एक तरफ उर्फी जावेद। जी हां, हाल ही में मेट गाला 2024 का समापन हुआ है। इस इवेंट में दुनियाभर के तमाम स्टार्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। हालांकि इस बार के इवेंट में सितारों के लुक्स ने खूब सुर्खियों बटोरी। अब भई जब उर्फी जावेद के लुक्स मेट गाला में स्टार्स ने कॉपी कर लिए, तो उर्फी वर्सेज मेट गाला तो बनता ही था।
न्यू लुक में नजर आई उर्फी जावेद
दरअसल, सोशल मीडिया पर कई स्टार्स के लुक्स को देखकर यूजर्स ने यही कहा कि ये तो उर्फी का लुक है और उसे कॉपी किया गया है। हालांकि फैशन दीवा हमेशा अपने नए लुक्स के साथ फैंस के सामने आती रहती है। मेट गाला के बाद भी उर्फी ने बेहद यूनिक ड्रेस पहनी, जो अब सोशल मीडिया पर छाई हुई है। सोशल मीडिया पर उर्फी के न्यू लुक पर यूजर्स जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं।
बिल्ली लुक में कमाल लगी फैशन दीवा
इस बार उर्फी जावेद ने बैक से ट्रांसपेरेंट और फ्रंट से बिल्ली लुक वाली ड्रेस पहनी। जी हां, उर्फी की न्यू ड्रेस पर बिल्ली का फेस बना हुआ है। हालांकि बैक से ये ड्रेस ट्रांसपेरेंट है। इस दौरान उर्फी के साथ उनकी बहन भी नजर आई। कैमरे के सामने सभी ने जमकर पोज दिए। उर्फी के इस वीडियो पर भी यूजर्स ने भर-भरकर कमेंट्स किए हैं।
यूजर्स ने की तारीफ
एक यूजर ने इस पर लिखा कि उर्फी की ड्रेस बहुत सुंदर लग रही है। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि उर्फी का आउटफिट हमेशा ही एकदम अलग होता है, उन्हें मेट गाला में जाना चाहिए। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि मेट गाला लुक। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बेहद सुंदर लग रही हो। इस तरह कमेंट्स करके यूजर्स फैशन दीवा की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि कई बार उर्फी को अपने फैशन के लिए ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ जाता है। हालांकि उर्फी कभी पीछे हीं रहती है और कुछ ना कुछ यूनिक जरूर पहनती हैं।
यह भी पढ़ें- 31 साल की टिकटॉकर Dr. Kimberley Nix की मौत, वीडियो शेयर कर कहा था- ‘’I’ve Passed Away’
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
3 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
4 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
5 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
5 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
6 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
6 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
7 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines