हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सूजा मुंह, लाल आंखें, ऐसा क्या हो गया Urfi Javed को? डिलीट करनी पड़ी पोस्ट

Urfi Javed: फैशन दीवा उर्फी जावेद अक्सर सूजे हुए चेहरे और लाल आंखों के साथ फोटो शेयर करती है। जब भी उर्फी का इस तरह का फोटो सामने आता है, तो फैंस को उर्फी की चिंता सताने लगती हैं। अब इस पर उन्होंने कहा कि वो कई दिनों से नॉर्मल…

विज्ञापन
Urfi Javed

Urfi Javed: फैशन दीवा उर्फी जावेद अक्सर अपने नए और अतरंगी फैशन को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि इस बार उर्फी के चर्चा में आने की वजह उनका अतरंगी फैशन नहीं है। दरअसल, बीते कुछ दिनों से उर्फी अक्सर अपने सूजे हुए मुंह और लाल आंखों की फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब उर्फी ने इसके बारे में एक और खुलासा किया है।

उर्फी ने शेयर की पोस्ट

दरअसल, हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी की है, जिसमें उन्होंने कहा कि कई महीनों से मेरा चेहरा बहुत ज्यादा सूज रहा है। मैं कई महीनों या दिनों से नॉर्मल नहीं उठ पा रही हूं, लेकिन अब फाइनली मुझे मेरी इम्यूनोथेरेपी से कुछ आराम मिल रहा है। मेरी आंखें हमेशा लाल और पानी से भरी रहती हैं और मेरे गाल हमेशा सूजे हुए रहते हैं। मुझे बहुत ज्यादा माइग्रेनिज है। हालांकि उर्फी ने इस पोस्ट को अब डिलीट कर दिया है।

Urfi Javed

विज्ञापन

सेहत पर ध्यान दे रही फैशन दीवा

उर्फी की इस स्टोरी से फैंस थोड़े परेशान जरूर हैं, लेकिन उर्फी इम्यूनोथेरेपी ले रही है और अपनी हेल्थ का ध्यान रख रही है। बता दें कि उर्फी ने पहले भी सूजे हुए चेहरे के साथ फोटो शेयर की है, लेकिन इस बार उन्होंने बताया है कि वो इम्यूनोथेरेपी ले रही हैं, जिससे उन्हें आराम मिल रहा है। हाल ही में उर्फी ने अंड़ों से बनी ड्रेस पहनी थी, जिसका हिंट उन्होंने फैंस को पहले ही पोस्ट करके दे दिया था।

अंडे से बनी ड्रेस पहनी

उर्फी के लेटेस्ट ड्रेस के बारे में यूजर्स पहले से ही कयास लगा रहे थे कि इस बार वो अंडे़ से बना कुछ पहनने वाली हैं। बीते दिन उन्होंने इस नई ड्रेस को रिवील किया, जिसपर यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए। बता दें कि इस अतरंगी फैशन की वजह से उर्फी कई बार ट्रोल भी हो जाती हैं, लेकिन वो अपने फैशन को नहीं छोड़ती हैं और कुछ ना कुछ नया और यूनिक जरूर पहनती हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- भूलने की बीमारी से एक्ट्रेस Kanakalatha का निधन, कभी रिलीज नहीं हुई पहली फिल्म

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola