भूलने की बीमारी से एक्ट्रेस Kanakalatha का निधन, कभी रिलीज नहीं हुई पहली फिल्म

Kanakalatha Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से फिर दुखद खबर सामने आ रही है। जी हां, मलयालम फिल्ममेकर हरिकुमार के निधन के बाद एक अभिनेत्री ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। बता दें कि अभिनेत्री गंभीर बीमारी से पीड़ित थी।

Kanakalatha

Kanakalatha

विज्ञापन

Kanakalatha Passes Away: भारतीय सिनेमा से आए दिन दुखद खबर सामने आ रही है। बीते दिन अभिनेता क्षितिज जारापकर के निधन की खबर सामने आई थी। इस खबर से अभी लोग उभरे भी नहीं थे कि अब एक और एक्ट्रेस की जान चली गई है। अभिनेत्री के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है और फैंस भी मायूस हैं। फैंस और उनके चाहने वाले उनके लिए दुआ कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

गंभीर बीमारी ने ली जान

बीते दिन यानी सोमवार 6 मई को मलयालम अभिनेत्री कनकलता का तिरुवनंतपुरम स्थित उनके घर में निधन हो गया। बता दें कि एक्ट्रेस की उम्र 63 साल थी और वो गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। बीते तीन सालों से कनकलता को नींद ना आने की परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस बीमारी का नाम डिमेंशिया (चीजें भूलना) है, जिससे इंसान को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Advertisment

सिकुड़ गया दिमाग

कनकलता को भी बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और उनका दिमाग सिकुड़ने लगा था। जब अभिनेत्री ने एमआरआई कराया तो उन्हें इस बारे में पता लगा, लेकिन बीते दिन वो जिंदगी की जंग का हार गई। एक्ट्रेस के जाने से उनका परिवार और फैंस बेहद दुखी है। बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका बड़ा योगदान रहा है और उन्होंने 38 साल सिनेमा को दिए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

कभी रिलीज नहीं हुई पहली फिल्म 

वैसे तो उनकी पहली फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हमेशा अपना बेस्ट दिया। उनके काम ने उन्हें इतना निखरा कि वो लोगों के दिलों में उतरती चली गई और दर्शकों के दिलों पर राज करने लगी। कनकलता ने भले ही नाम कमा लिया था, लेकिन लॉकडाउन का दौर उनके लिए मुसीबत बनकर आया और उनके ऊपर कर्ज बढ़ता चला गया। 22 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने शादी कर ली थी, लेकिन शादी के 16 साल बाद वो अपने पति से अलग हो गई थीं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ