हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

उर्फी जावेद की गिरफ्तारी का असली सच आया सामने, मुंबई पुलिस ने वीडियो में शामिल लोगों पर दर्ज की FIR

Urfi Javed Arrest Mumbai Police: उर्फी जावेद के वायरल वीडियो पर मुंबई पुलिस ने खुद एक्शन लिया है। इसमें विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Urfi Javed arrest not true, Mumbai Police registered FIR for fake video

Urfi Javed Arrest Mumbai Police: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपनी अजीबो-गरीब ड्रेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उनके कई वीडियो और फोटोज तेजी से वायरल होते हैं। शुक्रवार को उनका एक वीडियो तेजी वायरल हुआ, जिसमें उन्हें दो महिला पुलिस कर्मचारी पकड़कर जीप में ले जाती नजर आईं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कहा गया कि उर्फी को अश्लीलता फैलाने की वजह से मुंबई पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि उनका ये वीडियो फेक निकला। खुद मुंबई पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेकर इसकी पुष्टि की है। दरअसल, उन्होंने ये वीडियो लोकप्रियता हासिल करने के लिए बनाया था। अब उनके इसी फेक वीडियो पर एफआईआर दर्ज की गई है।

विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

मुंबई पुलिस ने उर्फी जावेद और वीडियो में दिख रही महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर लिखा- ”सस्ते प्रचार के लिए कोई देश के कानून का उल्लंघन नहीं कर सकता! अश्लीलता के मामले में मुंबई पुलिस द्वारा कथित तौर पर महिला को गिरफ्तार किए जाने का वायरल वीडियो सच नहीं है। प्रतीक चिह्न और वर्दी का दुरुपयोग किया गया है। भ्रामक वीडियो में शामिल लोगों के खिलाफ ओशिवारा पीएसटीएन में धारा 171, 419, 500, 34 आईपीसी के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है, फर्जी इंस्पेक्टर गिरफ्तार है। वाहन भी जब्त कर लिया गया है।”

विज्ञापन

पुलिस ने जिन धाराओं में मामला दर्ज किया है। उसमें धारा 171 (लोकसेवक की पोशाक पहनना), धारा 419 छल, धारा 500 आपराधिक मानहानि और धारा 34 कई लोगों के समान इरादे से आपराधिक कृत्य से संबंधित है। उर्फी जावेद इस केस में बुरी फंस सकती हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola