Upcoming OTT Release : पिछले दिनों 26 जनवरी के मौके पर विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दी थी। इस सप्ताह भी वेकटेंश स्टारर ‘सैंधव’ से लेकर कई हॉलीवुड फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर दस्तक देने जा रही हैं। आइए डालते हैं इनपर एक नजर…
अलेक्जेंडर- द मेकिंग ऑफ अ गॉड (Alaxander- The Making Of A God)
अगर आपको इतिहास से जुड़े विषय कसे देखने में दिलचस्पी है तो आपके लिए अलेक्जेंडर- द मेकिंग ऑफ अ गॉड एक अच्छा ऑप्शन होगी। इस सीरीज में अलेक्जेंडर के जीतने की ख्वाहिशों को दिखाया गया है। यह सीरीज 31 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।
मिस परफेक्ट (Miss Perfect)
2 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर तेलुगू कॉमेडी ड्रामा सीरीज मिस परफेक्ट को स्ट्रीम किया जाएगा। आपको बता दें कि यह सीरीज हिंदी, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।
इवॉल्यूशन (Evolution)
साल 2001 में रिलीज हुई एलियन साइ फाइ फिल्म इवॉल्यूशन आ रही है। इसे 1 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: जब अंकिता लोखंडे के एविक्शन से खुद सलमान खान हुए शॉक्ड, कही थी ये बात
सैंधव (Saindhav)
वेकटेंश स्टारर फिल्म सैंधव 2 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी पर स्ट्रीम होगी, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका में दिखेंगे। इस तेलुगु फिल्म को तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। हालांकि ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ (Mr. And Mrs. Smith)
अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 2 फरवरी को अंग्रेजी भाषा की सीरीज मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ को स्ट्रीम किया जाएगा। बता दें कि यह स्पाई कॉमेडी सीरीज है, जिसमें डोनाल्ड ग्लोवर और माया आर्स्कीन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
संबंधित खबरें
ओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
34 mins agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 hr agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
4 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
4 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
5 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
23 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
23 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines