Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

UK07 Rider Anurag Dobhal का एक्सीडेंट के बाद पहला पोस्ट, किसके साथ नजर आए यूट्यूबर?

UK07 Rider Anurag Dobhal: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट के बाद पहला पोस्ट सामने आया है. आइए जानते हैं कि अनुराग के इस पोस्ट में क्या है और उन्होंने क्या शेयर किया है?

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 9, 2026 11:35
UK07 Rider Anurag Dobhal
UK07 Rider Anurag Dobhal. image credit- social media

UK07 Rider Anurag Dobhal: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. लाइवस्ट्रीमिंग के दौरान सुसाइड करने की कोशिश के बाद से ही अनुराग अस्पताल में हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं. इस बीच अब एक्सीडेंट के बाद अनुराग का पहला पोस्ट सामने आया है. आइए जानते हैं कि इस पोस्ट यूट्यूबर ने क्या शेयर किया है?

अनुराग का पोस्ट आया सामने

अनुराग डोभाल के इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट शेयर की गई है. इस पोस्ट में अनुराग, अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं और उनकी आंखें बंद नजर आ रही हैं. पोस्ट में अनुराग के साथ जो शख्स नजर आ रहे हैं, वो या तो उनके मैनेजर रोहित हो सकते हैं या फिर उनका कोई दोस्त, लेकिन ये कंफर्म नहीं है कि उनके साथ मौजूद ये शख्स कौन हैं, जिन्होंने सोते हुए अनुराग का हाथ थाम रखा है.

---विज्ञापन---

कैप्शन में क्या?

इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा गया है. पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया है कि अनुराग के लिए प्रार्थना करें, जो अपनी लाइफ के लिए संघर्ष कर रहा है. इसके अलावा इस पोस्ट में और कोई जानकारी नहीं है. वहीं, अगर अनुराग के मैनेजर की बात करें तो उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है.

अनुराग के मैनेजर ने भी दिया अपडेट

अपने इस पोस्ट में अनुराग के मैनेजर ने लिखा है कि ये हेटर्स के लिए, बस ये गाना सुनो, मुझे याद रखोगो. पोस्ट को शेयर करते हुए अनुराग के मैनेजर ने नेम चले गाना लगाया हुआ है. इसके पहले उन्होंने जानकारी दी थी कि अनुराग के साथ उनके करीबी दोस्त, भाभी और परिवार है, जो उनका ख्याल रख रहा है.

---विज्ञापन---

अनुराग की वाइफ का पोस्ट

इसके अलावा अनुराग की वाइफ ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करके यूट्यूबर का हेल्थ अपडेट शेयर किया था. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा था कि अनुराग ठीक है और उसे कुछ चोटें आई हैं, लेकिन वह मजबूत है और जल्द ही ठीक हो जाएगा.

दुआओं, सपोर्ट और साथ की जरूरत

इस समय हमारे लिए यह बहुत नाजुक समय है और हम सभी से निवेदन करते हैं कि कोई भी अफवाह या गलत जानकारी ना फैलाएं. इसके अलावा उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि इस समय हमें सच में आप सभी की दुआओं, सपोर्ट और साथ की जरूरत है, हमारे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद.

यह भी पढ़ें- ‘बचपन से लेकर बुढ़ापे तक….’, Rajat Dalal ने Anurag Dobhal के सुसाइड पर क्या कहा?

First published on: Mar 09, 2026 11:35 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.