हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/Tumbbad 2 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री पक्की, 'हस्तर' की दुनिया में सोहम शाह संग मचाएंगे धमाल
एंटरटेनमेंट
Tumbbad 2 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री पक्की, ‘हस्तर’ की दुनिया में सोहम शाह संग मचाएंगे धमाल
Tumbbad 2 Nawazuddin Siddiqui: 'तुम्बाड 2' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म में सोहम शाह के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में नजर आएंगे. इस बात की घोषणा मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है. चलिए आपको भी बताते हैं मेकर्स ने क्या कुछ कहा?
Tumbbad 2 Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए हुए हैं. अपनी कमाल की एक्टिंग से ऑडियंस को दीवाना बनाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी 'तुम्बाड 2' में एंट्री करने जा रहे हैं. हाल ही में एक्टर और फिल्ममेकर सोहम शाह ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज के जरिए सोहम शाह ने खुलासा किया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी 'हस्तर' की दुनिया से जुड़ने वाले हैं. अब फैंस के बीच फिल्म को लेकर और ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई है.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री
'तुम्बाड 2' का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब फिल्म के लीड एक्टर सोहम शाह से फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट जानने के बाद फैंस भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फिल्म में देखने के लिए बेकरार हैं. हालांकि अभी तक नवाजुद्दीन सिद्दीकी के किरदार से पर्दा नहीं उठ पाया है. लेकिन ये तो तय है कि सोहम शाह के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी 'हस्तर' की दुनिया में धमाल मचाने वाले हैं.
सोहम शाह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ 2 फोटोज शेयर कीं. इन फोटोज में दोनों ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं. वहीं दोनों के हाथों में 'तुम्बाड' फिल्म से जुड़े कुछ प्रोप्स भी हैं. सोहम शाह ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा. एक्टर ने कैप्शन में जानकारी देते हुए कहा, 'हमें ये घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे समय के बेस्ट अभिनेताओं में से एक@nawazuddin._siddiqui 'तुम्बाड 2' में शामिल हो गए हैं. नवाज भाई आपका स्वागत है.'
सोहम शाह की इस अनाउंसमेंट के बाद से ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैंस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भर-भरकर कमेंट करने लगे और नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बधाई भी देने लगे. वहीं इस दौरान फैंस के बीच फिल्म और नई कास्ट को लेकर अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिली. बता दें 'तुम्बाड' को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला है. फिल्म के री-रिलीज होने के बाद से हर कोई 'हस्तर' की दुनिया का दीवाना हो गया. अब देखना दिलचस्प होगा कि 'तुम्बाड 2' ऑडियंस की उम्मीदों पर खरा उतर पाती है या नहीं.
Tumbbad 2 Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए हुए हैं. अपनी कमाल की एक्टिंग से ऑडियंस को दीवाना बनाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ‘तुम्बाड 2’ में एंट्री करने जा रहे हैं. हाल ही में एक्टर और फिल्ममेकर सोहम शाह ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज के जरिए सोहम शाह ने खुलासा किया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी ‘हस्तर’ की दुनिया से जुड़ने वाले हैं. अब फैंस के बीच फिल्म को लेकर और ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई है.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री
‘तुम्बाड 2’ का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब फिल्म के लीड एक्टर सोहम शाह से फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट जानने के बाद फैंस भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फिल्म में देखने के लिए बेकरार हैं. हालांकि अभी तक नवाजुद्दीन सिद्दीकी के किरदार से पर्दा नहीं उठ पाया है. लेकिन ये तो तय है कि सोहम शाह के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ‘हस्तर’ की दुनिया में धमाल मचाने वाले हैं.
सोहम शाह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ 2 फोटोज शेयर कीं. इन फोटोज में दोनों ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं. वहीं दोनों के हाथों में ‘तुम्बाड’ फिल्म से जुड़े कुछ प्रोप्स भी हैं. सोहम शाह ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा. एक्टर ने कैप्शन में जानकारी देते हुए कहा, ‘हमें ये घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे समय के बेस्ट अभिनेताओं में से एक@nawazuddin._siddiqui ‘तुम्बाड 2′ में शामिल हो गए हैं. नवाज भाई आपका स्वागत है.’
सोहम शाह की इस अनाउंसमेंट के बाद से ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैंस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भर-भरकर कमेंट करने लगे और नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बधाई भी देने लगे. वहीं इस दौरान फैंस के बीच फिल्म और नई कास्ट को लेकर अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिली. बता दें ‘तुम्बाड’ को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला है. फिल्म के री-रिलीज होने के बाद से हर कोई ‘हस्तर’ की दुनिया का दीवाना हो गया. अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘तुम्बाड 2’ ऑडियंस की उम्मीदों पर खरा उतर पाती है या नहीं.