TJMM Box Office Collection Day 15: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। फिल्म की कमाई में 15वें दिन फिर से उछाल आया है।
अब फिल्म की रिलीज के 15वें दिन की कमाई के आकंडे भी आ गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने 15वें दिन यानी बुधवार को अपनी कमाई में इजाफा करते हुए 3 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 117.29 करोड़ रुपये हो गई है।
‘तू झूठी मैं मक्कार’ को मिल रहा ऑडियंस का प्यार
बता दें कि लव रंजन के डायरेक्शन में बनी रोम-कॉम ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhooti Main Makkaar) को ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फ्रेश जोड़ी, ऑनस्क्रीन रोमांस और परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों का दिल तो जीत ही लिया है।
और पढ़िए – Kangana Ranaut Vs Diljit Dosanjh: सोशल मीडिया पर भिड़े दिलजीत और कंगना, कंगना बोली-‘अगला नंबर तुम्हारा’
बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही फिल्म
इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब नोट छापे हैं। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ पहले ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है और टिकट खिड़की पर इसकी कमाई में कई बार उतार-चढ़ाव भी आया, लेकिन बावजूद इसके ये बॉक्स ऑफिस पर पैर जमाए हुए हैं।
और पढ़िए – Mrs Chatterjee vs Norway BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेकती नजर आ रही ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’, छठे दिन की बस इतनी कमाई
फिल्म में रणबीर और श्रद्धा की एक्टिंग ने बिखेरा जलवा
साथ ही फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में रणबीर और श्रद्धा ने तो अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा ही है। वहीं, इस फिल्म से बोनी कपूर ने भी एक्टिंग में डेब्यू किया है और दमकार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसके साथ ही फिल्म में अनुभव सिंह बस्सी और डिंपल कपाड़िया ने भी अहम रोल प्ले किया है। साथ ही फिल्म कमाइ करने भी सफल हो रही हैं और टिकट खिड़की पर खूब कमाई कर रही हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Miss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
18 mins agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
2 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
3 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
20 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
20 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
22 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines