TRP Report Week 19: सिनेमाघरों में फिल्में चाहें कितनी ही फिल्में रिलीज क्यों न हों लेकिन टीवी शो का दर्शकों में अलग ही क्रेज देखा जाता है। मेकर्स भी हर दिन शो में नए ट्विस्ट और टर्न लेकर आते हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आता है। यही वजह है कि लोग अपना फेवरेट टीवी शो देखने के लिए टीवी से चिपके रहते हैं। इस बीच 19वें हफ्ते ही TRP रिपोर्ट आ चुकी है। जैसा अनुमान था ‘अनुपमा’ ने एक बार फिर टॉप वन पर अपनी जगह को कायम रखा है। शो की कहानी भले ही इन दिनों रोने-धोने वाली चल रही हो इसके बावजूद शो दर्शकों का ऑल टाइम फेवरेट बन चुका है। आइए जानते हैं कि बाकी 8 शोज को TRP की लिस्ट में कौन सी रैंकिंग मिली है?
Anupamaa
रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा’ को दर्शकों के बीच पॉपुलर कराने के लिए मेकर्स हर दिन शो में नई कहानी लेकर आते हैं। यही कारण है कि शो ने पिछले काफी समय से TRP की लिस्ट में नंबर वन की जगह को बरकरार रखा हुआ है। शो को 19वें हफ्ते में 2.3 की रेटिंग मिली है। शो की कहानी की बात करें तो इन दिनों अनुपमा, अनुज, श्रुति और यशदीप के बीच कहानी दर्शकों को लुभा रही है।
Jhanak
हिबा नवाब और क्रुशाल आहूजा स्टारर टीवी शो ‘झनक’ भी 19वें हफ्ते में दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब रहा है। शो को इस हफ्ते 1.9 की रेटिंग मिली है। मेकर्स जिस तरह से इन दिनों शो की कहानी को बुन रहे हैं, इसे फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि पिछली बार शो को 2.0 की रेटिंग मिली थी।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के निर्माता भी राजन शाही हैं, जिनका शो ‘अनुपमा’ हर बार TRP लिस्ट में टॉप पर रहता है, लेकिन ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ उस तरह का कमाल नहीं दिखा पा रहा है। साल 2009 से लगातार दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे इस शो को 19वें हफ्ते में 1.9 की रेटिंग मिली है। पिछले हफ्ते इस शो को 2.0 की रेटिंग मिली थी।
यह भी पढ़ें: Jio Cinema पर सिर्फ 1 रुपये में घर बैठे लीजिए प्रीमियम फिल्मों और वेब सीरीज का मजा
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा स्टारर शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ पिछली बार की ही तरह 19वें हफ्ते में भी चौथे नंबर पर अपना कब्जा जमाया हुआ है। जहां पिछली बार शो को 2.0 की रेटिंग मिली थी तो वहीं इस हफ्ते ‘गुम है किसी के प्यार में’ को 1.9 की रेटिंग मिली है। शो की कहानी काफी हद तक दर्शकों को उबाऊ लग रही है।
Udne Ki Aasha
टीवी शो ‘उड़ने की आशा’ इसी साल टीवी पर स्ट्रीम हुआ है। शो की शुरुआत जितनी अच्छी थी, वहीं बीते दो महीने में वो ट्रैक कहीं खोता सा नजर आ रहा है। यही वजह है कि शो पांचवे नंबर पर आया है। ‘उड़ने की आशा’ को 19वें हफ्ते में 1.5 की रेटिंग मिली है। बता दें कि पिछली बार भी इस शो को 1.5 की रेटिंग ही मिली थी।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
मैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
21 mins agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 hr agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
2 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
4 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
5 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
22 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines