Madhuri Dixit Birthday: धक-धक गर्ल के नाम से जानी जाने वाली माधुरी दीक्षित के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है। आज वो अपना 56वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। उनका जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में हुआ था।
एक्ट्रेस की एक्टिंग और खूबसूरती के न सिर्फ इंडिया में बल्कि देश से बाहर भी लोग दीवाने हैं। एक्ट्रेस ने मात्र 3 साल की उम्र में कथक सीखना शुरू किया था और 8 साल की उम्र में स्टेज पर अपनी पहली परफॉरमेंस दी। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं, जो बहुत कम लोगों को पता है।
इस फिल्म से की करियर की शुरुआत
अपनी प्यारी सी स्माइल से लोगों का दिल जीतने वाली माधुरी दीक्षित ने साल 1984 में फिल्म अबोध से बॉलीवुड में कदम रखा। लेकिन ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही और उनका कॉन्फिडेंस डगमगा गया और उन्होंने पढ़ाई पर फोकस करने का निर्णय लिया। लेकिन उनकी किस्मत का सितारा साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म तेजाब से ऐसा चमका कि उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी।
ऐसे हुई माधुरी और डॉ श्रीराम नेने की लव स्टोरी की शुरुआत
17 अक्टूबर साल 1999 को माधुरी दीक्षित ने लाखों फैंस का दिल तोड़ते हुए डॉ श्रीराम नेने से शादी कर ली। उनकी और नेने की जोड़ी को देखकर फैंस के मन में सवाल उठता है कि इन दोनों के प्यार की शुरुआत कैसे हुई तो एक इंटरव्यू में माधुरी ने इस सवाल का जवाब दिया।
उन्होंने बताया कि, ‘डॉक्टर श्रीराम नेने से मेरी पहली मुलाकात संयोग से भाई की पार्टी (लॉस एंजेलिस) में हुई थी। यह बहुत शानदार था क्योंकि मैं यह जानकर हैरान थी कि श्रीराम नेन मेरे बारे में नहीं पता कि मैं एक अभिनेत्री हूं और हिंदी फिल्मों में काम करती हूं। उन्हें इस बारे में कोई भी आइडिया तक नहीं था। इसलिए यह बेहद अच्छा था।
माधुरी ने आगे कहा, ‘हमारी मुलाकात के बाद डॉ. नेने मुझसे पूछा था कि क्या आप मेरे साथ पहाड़ों पर बाइक राइड के लिए चलेंगी? मुझे लगा कि ठीक है, पहाड़ भी हैं और बाइक भी है। लेकिन पहाड़ों पर जाने के बाद मुझे एहसास हुआ कि यह मुश्किलों भरा है।’ यहीं से हम दोनों एक-दूसरे के करीब आए और हमें प्यार हो गया। इसके बाद कुछ वक्त एक-दूसरे को डेट करने के बाद हमने शादी करने का फैसला किया।
कितनी संपत्ति की मालकिन हैं माधुरी दीक्षित
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माधुरी दीक्षित की नेट वर्थ करीब 250 करोड़ हैं। एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए करीब 4 से 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा रियलिटी शो को जज करने के लिए वह एक सीजन के लिए वह 24-25 करोड़ की फीस लेती हैं। आपको बताते चलें कि माधुरी लग्जरी गाड़ियों का भी शौक रखती हैं। उनकी गाड़ियों की लिस्ट में व्हाइट ऑडी, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, रोल्स रॉयस और स्कोडा रैपिड शामिल है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
26 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines