हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Watch Video: 'टाइगर 3' के शो के दौरान फैंस ने काटा बवाल, सिनेमा हॉल में जमकर फोड़े पटाखे

Salman Khan Fan’s burst crackers in Theatre: मालेगांव में सलमान की फिल्म की स्क्रीनिंग हुई तो, उनके सैकड़ों फैंस ने सिनेमा हॉल में ही पटाखे फोड़ना शुरू कर दिया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Salman Khan Fan’s burst crackers in Theatre: 12 नवंबर को रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर-3’ को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। इस दौरान जब महाराष्ट्र के मालेगांव में सलमान की फिल्म की स्क्रीनिंग हुई तो, उनके सैकड़ों फैंस ने सिनेमा हॉल में ही पटाखे फोड़ना शुरू कर दिया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सलमान की यह फिल्म दिवाली के दिन देश भर में रिलीज हुई है।

44 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

इस दौरान वीडियो में दूसरे फैंस को थिएटर के अंदर सुरक्षित स्थानों पर भागते हुए भी दिखाया गया है। यह वायरल वीडियो महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव में मोहन सिनेमा के अंदर का है। सलमान खान की ‘टाइगर 3’ 12 नवंबर को कई भाषाओं में रिलीज हुई है और इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 44 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की हुई है।

विज्ञापन

फैंस ने मचाया हंगामा

वहीं, इस बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें फैंस को थिएटर के अंदर पटाखे फोड़ते हुए देखा जा सकता है। कथित तौर पर, यह वीडियो नासिक के मालेगांव में स्थित मोहन सिनेमा के अंदर से लिया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही स्क्रीन पर सलमान खान आते हैं, लोगों ने आतिशबाजी शुरू कर दी। इस दौरान सिनेमा हॉल के अंदर बैठे कई फैंस सुरक्षित स्थानों पर भागते हुए नजर आए। वहीं, सिर्फ मालेगांव में ही नहीं बल्कि, सलमान खान के फैंस ने देशभर के कई दूसरे सिनेमाघरों में रॉकेट दागे और पटाखे फोड़े हैं।

यह भी पढ़ें- ‘भूल जाओ कि हम शादीशुदा हैं’, अंकिता और विक्की के लिए Bigg Boss 17 का घर बना जंग का मैदान; रिश्तों में आई दरार

विज्ञापन

मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी ‘टाइगर 3’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। वहीं, इसमें इमरान हाशमी विलेन बने हुए हैं। यह मूवी 2017 की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की तीसरी सिक्वल है। फिल्म की पटकथा श्रीधर राघवन ने लिखी है और संवाद अंकुर चौधरी ने लिखे हैं तथा इसकी कहानी आदित्य चोपड़ा द्वारा लिखी गई है।

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola