Song Release: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म ‘रक्षा बंधन’ (Raksha Bandhan) बीते लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का ताबड़तोड़ प्रमोशन चल रहा है। साथ ही एक के बाद एक पोस्टर और गाना रिलीज कर मेकर्स, फैंस के बज को हाई करते नजर आ रहे हैं। ये सिलसिला जारी है और अब मूवी का गाना ‘धागों से बांधा’ (Dhaagon Se Baandhaa Song Out)रिलीज कर दिया गया है। ये एक इमोशनल सॉन्ग है, जिसमें भाई-बहन की बेहतरीन बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
बता दें कि 2 मिनट और 48 सेकंड के इस गाने में भाई-बहनों का मजबूत रिश्ता देखने को मिल रहा है। पूरे गाने में अक्षय और उनकी बहनों की बचपन से लेकर बड़े होने तक की जर्नी को दर्शाया गया है। खिलाड़ी कुमार हमेशा ही अपनी बहनों की हर जरूरत का ख्याल मां-बाप की तरह रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। जबकि गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं और इसको हिमेश रेशमिया ने संगीत से सजाया है।
यहां देखें गाना-
रक्षाबंधन को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर भी अहम रोल अदा करती हुई नजर आएंगी। ये फिल्म रक्षाबंधन वाले दिन यानी 11 अगस्त को ही सिनेमाघरों पर रिलीज होने जा रही है।
संबंधित खबरें
इमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
1 hr ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
1 hr agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
1 hr ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
2 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
15 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
16 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
18 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
19 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines