The Kapil Sharma Show Fame Atul Parchure Dies: कपिल शर्मा शो में कई किरदारों के जरिए लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले अभिनेता अतुल परचुरे का निधन हो गया है। कुछ साल पहले उन्हें कैंसर हुआ था। अचानक आई उनकी मौत की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। सोमवार शाम को अतुल ने दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह 11 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कैंसर के चलते एक्टर का निधन
अतुल के लिवर में मिला था ट्यूमर
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल एक यूट्यूब चैनल के साथ इंटरव्यू में अतुल ने खुलासा किया था कि डॉक्टरों को पिछले साल उनके लीवर में 5 सेमी का ट्यूमर मिला था। अतुल ने इंटरव्यू में कहा था कि डॉक्टरों से जब उन्होंने पूछा कि क्या वो ठीक हो जाएंगे तो उन्हें जवाब मिला कि हां, आप ठीक हो जाएंगे।
अतुल का नहीं हुआ सही इलाज?
इसी इंटरव्यू में अतुल ने खुलासा किया था कि उनका गलत इलाज किया जा रहा था, जिसकी वजह से उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। अतुल ने कहा, 'इलाज के बाद मेरा लीवर डैमेज हो गया और मुझे समस्याएं होने लगीं। गलत इलाज ने हालत खराब कर दी। मैं चल भी नहीं पा रहा था। मैं बात करते समय लड़खड़ाने लगता था।