Romanticc Tukde : ‘रोमांटिक टुकड़े देश की पहली ऐसी फिल्म है, जिसकी कहानी सिनेमा हॉल पर आधारित है। ये एक अलहदा विषय पर बनी एक सशक्त फिल्म है, जो कि इस शुक्रवार को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में नब्बे के दौर की फिल्मों के इतिहास और उस दौर के दर्शकों की फिल्मों के प्रति दीवानगी को बखूबी दर्शाती है फिल्म रोमांटिक टुकड़े।
आपको बता दे की फिल्म ‘रोमांटिक टुकड़े’ के निर्देशक वरदराज स्वामी को रोमांटिक टुकड़े के लिये इस वर्ष के 5वें पेनजान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2023 के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक जूरी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
एक सवाल के जवाब में निर्देशक वरदराज स्वामी ने बताया कि “देखिये रोमांटिक टुकड़े वास्तव में भारतीय सिनेमा के इतिहास की एक यात्रा है। ये अपने आप में एक सम्पूर्ण फिल्म है। जहाँ फिल्म का मुख्य चरित्र अपने जीवन को सिनेमा के मुख्य चरित्र से संबधित है और वास्तविक दुनियां में वैसे ही जीने की कोशिश करता है। ये फिल्म आज तेजी से बंद हो रहे सिनेमाघरों की दुर्दशा को केंद्र में रखकर बनायी गयी है।
निर्देशक वरदराज स्वामी ने बेबाकी से कहा कि “ इस फिल्म में नब्बे के दशक का वो दौर, जब ग्रुप में फैमली फिल्म देखने के लिये नजदीकी सिनेमा हॉल में ब्लैक टिकिट लेकर फिल्म देखने जाया करती थी और आज ऐसा क्या हो गया कि देश में हर दिन सैकड़ों सिंगल थिएटर बंद हो रहे हैं। रोमांटिक टुकड़े की कहानी देश में तेज़ी से बंद हो रहे सिनेमाघरों की कहानी को बड़े ही मार्मिक अंदाज़ में बयां करती है|
फिल्म के विषय में बात करते हुये निर्देशक वरदराज स्वामी ने बताया कि फिल्म में पंकज बेरी, निकुंज मलिक, अमिया अमित कश्यप, धामा वर्मा, भक्त पुंजानी, ब्रजेश झा, राहुल कुरियाल, शिवम मिश्रा और विवेकानंद झा जैसे सशक्त कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे| वहीँ फिल्म का लेखन शहज़ाद अहमद ने किया है और फ़िल्म का निर्माण विजय बंसल और प्रिया बंसल ने किया है| जबकि फिल्म का कर्णप्रिय संगीत तुतुल भट्टाचार्य ने दिया है। फिल्म के उम्दा गानों को पीयूष मिश्रा और केतन मेहता ने लिखा है। सह-निर्माता आसिफ़ खान हैं। यह फिल्म 3 नवंबर 2023 को देश भर के 150 सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
3 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
4 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
7 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
8 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
9 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
9 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
10 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
11 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
11 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines