Upcoming Web Series: एंटरटेनमेंट की दुनिया में अब ओटीटी का बहुत बड़ा रोल है। अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो बेशक आपके मोबाइल फोन में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जी 5 जैसे ऐप डाउनलोड होंगे। लोग अब थिएटर जाना कम पसंद करते हैं। हालांकि, उनका ये इंतजार खाली भी नहीं जाता। ओटीटी पर आने वाली फिल्में और वेब सीरीज उन्हें घर बैठे ही थिएटर का पूरा मजा देती हैं। इन दिनों सीक्वल की मांग है, तो ‘मिर्जापुर’ से लेकर ‘द फैमिली मैन’ जैसी सीरीज के सीक्वल का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हम बताएंगे कि ये मच अवेटेड सीरीज के अगले सीजन्स कब स्ट्रीम होने वाले हैं?
मनोज बाजपेयी हो या पंकज त्रिपाठी, ये नाम ओटीटी के किंग की लिस्ट में दर्ज हैं। इन्होंने पर्दे पर जो मुकाम हासिल नहीं किया, वो इन्होंने ओटीटी की दुनिया में कर लिया। लोगों को ‘मिर्जापुर 4’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। ऐसी ही कई जबरदस्त थ्रिलर वेब सीरीज हैं, जिनका लोगों को बेसब्री से इंतजार है। ये हैं वो 4 मच अवेटेड सीरीज
स्पेशल ऑप्स सीजन 2
अगर आपने इस थ्रिलर सीरीज का पहला सीजन देखा है तो आपको दूसरा भी देखने में बहुत मजा आने वाला है। के के मेनन की ‘स्पेशल ऑप्स’ का दूसरा सीजन इसी महीने की 18 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।
फर्जी 2
शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की ‘फर्जी’ को लोगों के बीच काफी पसंद किया गया था। अब इसका दूसरा सीजन भी आने वाला है, जो इसी साल के दिसंबर महीने में स्ट्रीम हो सकता है।
द फैमिली मैन 3
मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन’ तो आपने देखी ही होगी। इसके दोनों सीजन जबरदस्त रहे। अब तीसरे सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, इसकी रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई।
यह भी पढ़ें: Elli AvrRam को ट्रोल करने वालों पर फूटा Urfi Javed का गुस्सा, बॉडी काउंट पर दिया रिएक्शन
मिर्जापुर 4
पंकज त्रिपाठी को जिस कैरेक्टर ने सुपरस्टार का दर्जा दिया वो ‘मिर्जापुर’ के कालीन भैया हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर ये सीरीज अगले साल की शुरुआत में स्ट्रीम हो सकती है। फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स इसे पहले भी रिलीज कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
34 mins agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
12 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
13 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
15 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
17 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
18 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
19 hrs agoEntertainment News LIVE: जूनियर एनटीआर की 'ड्रैगन' की रिलीज डेट आई सामने, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक दे रही फिल्म
20 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines