---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

The Bluff OTT Review: एक्शन-थ्रिलर फिल्म The Bluff में दिखा प्रियंका का धांसू अवतार, हॉलीवुड एक्शन देखकर देसी Dhurandhar छूटी पीछे

The Bluff OTT Review: Priyanka Chopra Jonas की फिल्म The Bluff अब Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है. एक्शन और थ्रिल से भरी हुई फिल्म में एक्ट्रेस का दमदार रूप देखने को मिल रहा है. शानदार एक्टिंग के साथ परिवार की सुरक्षा करती हुई पूर्व महिला समुद्री लुटेरे का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस की काफी तरीफ हो रही है. आइए जानते हैं कैसी है प्रियंका चोपड़ा की है फिल्म.

Author Edited By : Archi Tiwari
Updated: Feb 26, 2026 10:37
The Bluff OTT Review
The Bluff OTT Review

 Priyanka Chopra The Bluff Review: प्रिंयका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रिलर फिल्म The Bluff अब Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है. इसमें प्रियंका ने एक पूर्व महिला समुद्री लुटेरे यानी पाइरेट का रोल निभाया है, जो अब अपना जीवन शांति से जी रही है. लेकिन तभी पुराना दुश्मन, उसके परिवार को नुकसान पहुंचाना चाहता है, जिसके बाद बदला लेने की धांसू कहानी शुरू होती है.

यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का शुभ मुहूर्त हुआ रिवील, जानें कब 7 फेरे लेंगे कपल

---विज्ञापन---

प्रियंका का जबरदस्त परफॉर्मेंस

फिल्म में प्रियंका ‘ब्लडी मैरी’ नाम की एक खतरनाक पाइरेट बनकर स्क्रीन पर आती हैं. हॉलीवुड एक्शन में दमदार सीन्स दिखाए गए हैं. तलवाल, बंदूक, बम जैसी भारी भरकम चीजों के साथ कई सारे खून-खराबे वाले सीन्स भी मौजूद हैं. कई दृश्यों में प्रियंका बेरहमी से दुश्मनों का मुंह तोड़ती हुईं नजर आ रही हैं. प्रियंका का यह रोल अब तक के उनके सबसे शक्तिशाली और फिजिकल परफॉर्मेंस में से एक है. इसमें उनको मां के रूप में भी दिखाया गया है, जो फिल्म में इमोशन का फ्लेवर भी डालता है. फिल्म में प्रियंका एक्शन क्वीन की तरह सामने आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: O Romeo ने 13वें दिन भी की करोड़ों में कमाई, बॉक्स ऑफिस पर रेंग रहीं Assi और Do Deewane Seher Mein

---विज्ञापन---

धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस का मसाला

अगर फिल्म के सेट और कहानी की बात करें तो 19वीं सदी के कैरेबियन द्वीप का सेट है, जहां पाइरेट्स, जहाज और खजाने की कहानी है. लेकिन यह जॉन विक जैसी तेज एक्शन फिल्म की तरह है. इसमें फाइट सीन बहुत क्रूर और अच्छे तरीके से बनाए गए हैं. प्रियंका के घर में हमला हो जाता है. वे अकेली कई दुश्मनों के साथ लड़ती हुई नजर आ रही हैं. एक्शन लवर्स को इसमें दिखाया गया एक्शन काफी पसंद आ सकता है. क्योंकि एक्शन देखने में काफी रियल लग रहा है. कार्ल अर्बन ने खलनायक का रोल किया है, जो मजबूत लगता है. लेकिन कहानी में ज्यादा नयापन नहीं है. यह बदला लेने वाली पुरानी स्टाइल की फिल्म है.

मनोरंजन पूरा लेकिन कहानी में कमी

प्रिंयका चोपड़ा की एक्शन-थ्रिलर फिल्म The Bluff की कहानी थोड़ी प्रेडिक्टेबल है. स्क्रिप्ट कमजोर लग रही है, और कुछ जगह बोरिंग लग सकता है. लेकिन एक्शन और प्रियंका की वजह से फिल्म देखने लायक है. यह पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और जॉन विक का मिक्स लग रही है. अगर आपको एक्शन फिल्में पसंद हैं, तो आप इसे एक बार जरूर देख सकते हैं. इस फिल्म को 6.0 IMDb रेटिंग मिली है.

यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna या Vijay Deverakonda… किसके ज्यादा फॉलोअर्स, इंस्टाग्राम पर एक्टर किसे करते हैं फॉलो?

First published on: Feb 26, 2026 10:37 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.