Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

The 50 के टॉप 20 कंटेस्टेंट्स के नाम हुए रिवील, जानें कौन-कौन बने शो के फाइनलिस्ट

The 50 Top 20 Finalists: 'द 50' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी शो की काफी तारीफ हो रही है. वहीं अब शो के टॉप 20 फाइनलिस्ट के नाम भी सामने आ गए हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 18, 2026 14:43
The 50 Top 20 Finalists
The 50 के फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स के नाम हुए रिवील

The 50 Top 20 Finalists: कलर्स के रियलिटी शो ‘द 50’ सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. ऑडियंस भी शो को काफी पसंद कर रही है. 1 फरवरी से शुरू हुए इस शो में 50 कंटेस्टेंट्स ने पार्टिसिपेट किया. इसमें सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से लेकर टीवी के बड़े-बड़े सितारे तक शामिल हैं. शो में अपनी जगह बनाए रखने के लिए ये सितारे कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इनमें से कुछ सितारे हैं जो शो से बाहर भी हो गए हैं, वहीं कुछ अभी भी मजबूती से गेम में बने हुए हैं. इसी के बीच अब फाइनलिस्ट्स के नाम भी सामने आ गए हैं.

फाइनलिस्ट के नाम हुए रिवील

शो का ग्रैंड फिनाले भी अब कुछ ही कदम दूर है. दरअसल भले ही अभी तक शो के सिर्फ 17 एपिसोड्स ही टेलीकास्ट हुए हो, लेकिन इसके आगे एपिसोड्स की शूटिंग पहले ही हो चुकी है. फिल्म विंडो के मुताबिक शो का फिनाले एपिसोड भी कल यानी 19 फरवरी को शूट किया जाने वाला है. हालांकि ये एपिसोड्स बाद में टेलीकास्ट किए जाएंगे. फिनाले एपिसोड की अपडेट्स के साथ-साथ फिनाले में पहुंचने वाले टॉप 20 कंटेस्टेंट्स के नाम भी रिवील हो गए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Prime Video की हॉरर कॉमेडी फिल्म, जिसमें दिखे एक से बढ़कर एक कलाकार; फिर भी IMDb रेटिंग कम

कौन-कौन हैं फाइनलिस्ट?

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक टॉप 20 कंटेस्टेंट्स वो हैं जो शुरुआत से ही शो में अपनी पहचान बनाते नजर आ रहे हैं. इनमें प्रिंस नरूला, शिव ठाकरे, हामिद बर्कजी, युविका, सिवेत तोमर, मनीषा रानी, रजत दलाल, सिद्धार्थ भारद्वाज, रिद्धि डोगरा, आरुषि चावला, कृष्णा श्रॉफ, लवकेश कटारिया, लक्ष्य, विक्रांत, वंशज सिंह, काका, मिस्टर फैसू, शाइनी, उर्वशी ढोलकिया और अर्चना गौतम शामिल हैं. अब ये तो तय है कि इन कंटेस्टेंट्स में से कोई एक विनर बन जाएगा.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में बिताए 12 दिन, एक्टर ने बताया जेल में क्या किया? CM रेखा गुप्ता से भी की अपील

सोशल मीडिया पर छाए ये कंटेस्टेंट्स

वहीं रजत दलाल, प्रिंस नरूला, लक्ष्य और विक्रांत शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स बनकर उभर रहे हैं. रजत दलाल और प्रिंस नरूला ने पहले ही दिन से अपना गेम चालू रखा और ऑडियंस का दिल जीता. ये सभी कंटेस्टेंट्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और फैंस इनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि शो की ट्रॉफी को कौन अपने घर लेकर जाता है.

First published on: Feb 18, 2026 02:43 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.