Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचा रहे…’, The 50 में प्रिंस नरूला और रिद्धि डोगरा ने इंफ्लुएंसर्स पर कसा तंज

The 50: टीवी के रियलिटी शो 'द 50' में आए दिन घमासान देखने को मिल रहा है. इस शो में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से लेकर टीवी के जाने-माने सेलेब्स तक शामिल हैं. हाल ही में प्रिंस नरूला और रिद्धि डोगरा ने इंफ्लुएंसर्स पर तंज कसा है.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 6, 2026 09:46
The 50
प्रिंस नरूला ने इंफ्लुएंसर्स पर साधा निशाना

The 50: कलर्स का रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी ये काफी ट्रेंड कर रहा है. इस शो में 50 जाने-माने सेलेब्स ने पार्टिसिपेट किया, अब इनमें से कुछ बाहर भी हो गए हैं. वहीं कुछ अभी भी शो में अपनी धाक जमाए हुए हैं. हाल ही के एक एपिसोड में प्रिंस नरूला, रिद्धि डोगरा और करण पटेल यूट्यूबर्स और इंफ्लुएंसर्स पर तंज कसते नजर आए. सोशल मीडिया पर अब ये काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

प्रिंस नरूला ने क्या कुछ कहा?

‘द 50’ के लेटेस्ट एपिसोड खाने खाते हुए प्रिंस नरूला इंफ्लुएंसर्स के बारे में रिद्धि डोगरा और करण पटेल के साथ बात करते नजर आए. इस दौरान प्रिंस नरूला ने कहा, ‘जब से यूट्यूबर्स और इंफ्लुएंसर्स इस इंडस्ट्री में आए हैं तब से इंडस्ट्री को नुकसान पहुंच रहा है.’ प्रिंस यहां भी नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, ‘फिल्म इंडस्ट्री के लोग इन इंफ्लुएंसर्स के साथ रील बनाते हैं और गाना प्रमोट कराते हैं, इस वजह से अब इन इंफ्लुएंसर्स की अहमियत बढ़ गई है.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन हैं Anju Krishna? जिन्हें ड्रग्स रखने के आरोप में किया गया गिरफ्तार; जानिए क्या है पूरा मामला

रिद्धि और करण ने भी दिया रिएक्शन

प्रिंस ने आगे कहा, ‘वो 12 सेकंड से ज्यादा एक्टिंग भी नहीं कर पाते हैं. अगर इन लोगों को कैमरे के सामने खड़ा भी कर दिया जाए तो वो ठीक से बोल भी नहीं पाएंगे.’ रिद्धि डोगरा ने भी प्रिंस नरूला की इस बात पर सहमति जताते हुए कहा, ‘उनमें एथिक्स ही नहीं है. एक्टर्स को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, जबकि इन्फ्लुएंसर्स को सिर्फ पब्लिसिटी मिलती है. इसके साथ ही करण पटेल ने भी इस बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘जब मैंने अपने करियर शुरू किया था तब फेमस होने के ऑप्शन नहीं होते थे. आज हम जिस भी मुकाम पर हैं, कड़ी मेहनत करके यहां पहुंचे हैं.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी टूटने का सामने आया सच, नंदीश संधू ने खोला राज

शो में कौन-कौन है मजबूत?

प्रिंस नरूला, रिद्धि डोगरा और करण पटेल की ये बातें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इन पर इंफ्लुएंसर्स भी रिएक्टर करते हुए आपत्ति जता रहे हैं. बता दें The 50 में कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं और गेम में खुद को रोकने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं. इस शो में प्रिंस नरूला, शिव ठाकरे, फैसल शेख, रजत दलाल और दिग्विजय राठी स्ट्रान्ग लग रहे हैं.

First published on: Feb 06, 2026 09:46 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.