पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी टूटने का सामने आया सच, नंदीश संधू ने खोला राज

भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी बेशक टूट चुकी है. लेकिन आज भी लोग जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों की शादी क्या टूट गई है, जबकि दोनों इस शादी से काफी खुश नजर आ रहे थे. आपके मन में भी यह सवाल चल रहा है, तो आज हम आपको इसका जवाब बताएगें.

smiriti mandhana

स्मृति और पलाश की क्यों टूटी शादी? (File Photo)

विज्ञापन

बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना 23 नंबर 2025 को महाराष्ट्र के सांगली में शादी करने वाले थे. लेकिन दोनों की शादी अचानक टूट गई, जिसके बाद स्मृति मंधाना के पिता की तबियत बिगड़ गई और जिसके बाद शादी को पोस्टपोन कर दिया गया था. लेकिन बाद में दोनों ने शादी करने से इनकार कर दिया था. इतनी ही नहीं स्मृति मंधाना ने शादी से जुड़े सभी फोटो और वीडियोज को सोशल मीडिया से हटा दिया है. दरअसल, पलाश और स्मृति की शादी टूटने पर कई सारी वजह सामने आई थी. लेकिन लोग आज भी कंफ्यूज हैं कि शादी आखिर क्यों टूट गई थी.

यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 14: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का बुरा हुआ हाल, 14वें दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़

विज्ञापन

स्मृति मंधाना की क्यों टूटी शादी

दरअसल कुछ समय पहले स्मृति मंधाना के दोस्त विधान माने ने पलाश मुच्छल पर 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. इतना ही नहीं उन्होंने शादी टूटने की वजह भी बताई थी. विधान माने ने कहा कि पलाश शादी वाले दिन किसी और महिला के साथ बिस्तर पर पकड़े गया था. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि पलाश कि भारतीय महिला टीम ने पिटाई भी की थी. लेकिन अब एक्टर नंदीश ने शादी टूटने की वजह बताई है.

नंदीश संधू ने स्मृति मंधाना की शादी पर क्या कहा?

एक्टर नंदीश ने बताया कि मैं पलाश और स्मृति की शादी में संगाली गया था. लेकिन यह शादी नहीं हुई थी और इसे टाल दिया गया था. दरअसल, जो खबर सामने आ रही थी वहीं बात हुई थी. स्मृति के पिता की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिस वजह से उन्हें हॉस्पिटल में ले जाया गया था. यही कारण था कि सब कुछ टाल दिया गया था. लेकिन बाद में पता चला की दोनों की शादी अब टूट गई है, जिसका मुझे काफी बुरा लगा क्योंकि मैंने उनका प्यार देखा है. मैंने पिछले पांच-छह सालों में उनके प्यार की दिवानगी देखी है. वे बहुत ही प्यारे और अच्छे कपल थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ