Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘थालापति बनेंगे मुख्यमंत्री…’, तलाक के बीच ज्योतिषाचार्य ने बताया Thalapathy Vijay का भविष्य, ये साल होगा एक्टर का Golden Period

Thalapathy Vijay Future Prediction: थालापति विजय के ऊपर उनकी पत्नी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. साथ ही तलाक की याचिका भी दायर की है. इस बीच ज्योतिषाचार्य ने भी सुपरस्टार के भविष्य को लेकर टिप्पणी की है. आइए जानते हैं कि कब एक्टर की किस्मत दोबारा चमकेगी?

Author
Edited By : Archi Tiwari Updated: Feb 28, 2026 14:32
_Thalapathy Vijay
_Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay Political Career: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय इस समय मुसीबतों से घिरे हुए हैं. उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ लगातार सुर्खियों में आ रही है. पहले उनकी फिल्म जन नायगन को लेकर पंगा हुआ, फिर अब उनकी 27 साल पुरानी शादी टूटने के कगार पर है. उनकी पत्नी ने हाल ही में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए उनसे तलाक लेने की याचिका दायर की है. बता दें कि सुपरस्टार थलापति विजय अब राजनीति में भी सक्रिय हैं. उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु की राजनीति में नई उम्मीद जगाती है.

यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda का शादी के बाद खुल्लम-खुल्ला रोमांस, वीडियो देख फैंस भी हुए इम्प्रेस

---विज्ञापन---

ज्योतिष की भविष्यवाणी

थलापति विजय से जुड़े इन विवादों के बीच, ज्योतिषाचार्य प्रशांत किनी की अजीबो-गरीब भविष्यवाणी सामने आई हैं, जिसमें उन्होंने एक्टर के राजनीतिक करियर के बारे में बताया है. उन्होंने बताया कि ‘थलापति विजय 2030 के बाद राजनीतिक करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे. यह तमिलानाडु के मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे. लेकिन इस पर उन्हें राजनिती में सिर्फ अपनी मौजूदगी दर्ज करानी है.’

मुख्यमंत्री बनने का सपना

कई ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि थलापति विजय एक दिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे. लेकिन यह 2026 में नहीं, बल्कि 2030 या 2031 के आसपास हो सकता है. एक ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की है कि 2031 में वे मुख्यमंत्री पद पर पहुंचेंगे. तब तक उनकी पार्टी और मजबूत हो जाएगी. विजय के कुंडली में राज योग है, जो उन्हें बड़ा नेता बनाने वाला है. हालांकि, 2026 में वे राजनीति में मजबूत आधार बनाएंगे, जो आगे की सफलता की नींव रखेगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Tejasswi Prakash ने अपनी को-स्टार को रुलाए खून के आंसू, सरेआम कर डाली Surbhi

तलाक और राजनीतिक करियर

थलापति विजय का करियर और पर्सनल लाइफ दोनों ही मुख्य धारा में काफी चर्चा करने वाले विषय बन चुके हैं. एक तरफ जहां पत्नी संगीता ने एक्टर पर चीटिंग के आरोप लगाकर तलाक की मांग की है. वहीं दूसरी ओर एक्टर अपनी राजनीति पर पकड़ मजबूत करने के लिए दिन रात लगे हुए हैं. ज्योतिषाचार्य का उनके राजनीतिक करियर को लेकर ऐसी भविष्यवाणी, एक्टर के फैंस को खुश कर रही है.

यह भी पढ़ें: 8.3 IMDb रेटिंग वाली थ्रिलर क्राइम फिल्म, जिसके क्लाइमैक्स में बदलेगी पूरी कहानी; Netflix पर करें

First published on: Feb 28, 2026 02:32 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.