GOAT Opening Day Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ अब तक 497.80 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस बीच फिल्म को टक्कर देने साउथ सुपरस्टार थलापति विजय मैदान में आ रहे हैं। उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) आज सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। 5 सितंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था।
फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए कहा जा रहा है कि GOAT ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये से ओपनिंग ले सकती है। जाहिर है कि थलापति की फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही एडवांस बुकिंग में तूफान मचा दिया। फिल्म पहले ही करोड़ों रुपये की मोटी कमाई कर चुकी है। आइए जानते हैं कि इसने एडवांस बुकिंग में कितनी रकम कमाई है?
एडवांस बुकिंग में कमा चुकी करोड़ों
थलापति विजय की फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) से मेकर्स को काफी उम्मीदे हैं। इस फिल्म का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था, उसी वक्त फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे। जाहिर है कि GOAT को काफी भारी-भरकम बजट के साथ तैयार किया गया है। लोगों में इसका जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।
यही वजह है कि इसने एडवांस बुकिंग में ही 50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अब जब रिलीज से पहले ही थलापति की फिल्म ने वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है तो पहले दिन ओपनिंग भी जबरदस्त होगी।
यह भी पढ़ें: तलाक के बाद Hardik से मिलने से खुद को रोक न पाईं Natasa, बेटे के बहाने पूरी हुई दिल की इच्छा
ओपनिंग डे होगा 100 करोड़ के पार
GOAT की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट देखने के बाद उम्मीद की जा रही है कि थलापति विजय की फिल्म पहले ही दिन धमाल मच देगी। ओपनिंग डे पर ये वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो बॉक्स ऑफिस देखने लायक होगा।
वहीं सूर्या की कंगुवा और रजनीकांत की वेट्टैयन के लिए आसानी हो जाएगी या एक तरह से कहें तो राह खुल जाएगी। बता दें कि ये दोनों ही फिल्में इस साल रिलीज होंगी।
हिंदी में फिलहाल नहीं हो रही रिलीज
आपको बता दें कि थलापति विजय की GOAT फिलहाल हिंदी में रिलीज नहीं हो रही है। ऐसे में इंतजार कर रहे फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, नेशनल चेन्स में कोई भी हिंदी रिलीज नहीं होने वाली है। विजय की GOAT का हिंदी वर्जन नॉर्थ इंडिया में PVR INOX या Cinepolis जैसी नेशनल चेन्स में रिलीज नहीं होने वाली है।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 hr agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
3 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
6 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
7 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
9 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
10 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
11 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
13 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
13 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines