Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

TRP रेस में पिछड़े 7 टीवी शो जल्द होंगे बंद! मेकर्स का निकल चुका है दीवाला

TV Shows Going to Off Air: टीवी सीरियल्स की अलग फैन फॉलोइंग होती है। खासतौर पर महिलाएं शोज देखना काफी पसंद करती हैं। हालांकि कुछ टीवी शोज ऐसे हैं, जो टीआरपी लिस्ट में पिछड़ गए हैं। जल्द ही इन शोज को बंद किया जा सकता है।

Author
Edited By : Jyoti Singh Updated: Jun 20, 2024 10:18
These TV Shows Going To Off Air
These TV Shows Going To Off Air.

TV Shows Going to Off Air: टीवी पर अक्सर ही नए शोज दस्तक देते हैं। कुछ शोज ऐसे होते हैं, जो सालों तक दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। अब राजन शाही के शो ‘अनुपमा’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को देख लीजिए जो पिछले कई साल से दर्शकों का लगातार मनोरंजन करते आ रहे हैं। वहीं कुछ शो ऐसे हैं, जिन्हें टीवी पर आए कुछ ही महीने हुए हैं, लेकिन TRP की लिस्ट में ये शो अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। यही वजह है कि अब मेकर्स भी इन शो पर जल्द ही ताला लगाने का विचार कर रहे हैं। आइए लिस्ट पर डालते हैं नजर जिनमें वो शोज शामिल हैं, जो जल्द ही बंद हो सकते हैं।

तेरी मेरी डोरियां

स्टार प्लस का शो ‘तेरी मेरी डोरियां’ कभी दर्शकों का फेवरेट हुआ करता था। शो में साहिबा और अंगद बरार की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती थी लेकिन जब से शो में लीप आया है, तब से ये टीआरपी की रेस में लगातार पिछड़ता जा रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो ये शो जल्द ही बंद हो सकता है।

---विज्ञापन---

प्यार का पहला अध्याय शिव शक्ति

अर्जुन बिजलानी टीवी के पॉपुलर फेस हैं। उनके अधिकतर शो दर्शकों को पसंद आते रहे हैं लेकिन उनका ये नया शो प्यार का ‘पहला का अध्याय शिव शक्ति’ कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। शो की टीआरपी भी कम हो चुकी है। इस शो को कुछ ही हफ्तों में बंद कर दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

ये हैं चाहतें

स्टार प्लस का शो ‘ये हैं चाहतें’ जब शुरू हुआ था तब दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था, लेकिन अब ये शो दर्शकों के बीच खास पॉपुलर नहीं हो पा रहा है। जल्द ही शो को बंद किया जा सकता है।

सुहागन

कलर्स टीवी का शो ‘सुहागन’ शुरू में काफी हिट हुआ था, लेकिन अब इस शो की टीआरपी भी गिरती जा रही है। जब से शो में नए किरदारों की एंट्री हुई है, शो का बुरा हाल हो रहा है। जल्द ही शो बंद हो सकता है।

कृष्णा मोहिनी

टीवी पर कुछ ही महीने पहले शुरू हुआ टीवी शो ‘कृष्णा मोहिनी’ भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। शो की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। खबर है कि मेकर्स जल्द ही शो को बंद करने का प्लान कर रहे हैं।

डोरी

कलर्स के शो ‘डोरी’ का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा है। जब ये शो शुरू हुआ था, तब दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था। लेकिन अब शो की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। मेकर्स पूरी कोशिश में हैं कि शो अच्छा चले लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है।

श्रीमद रामायण

बात जब रामायण की आती है तो रामानंद सागर की ‘रामायण’ याद आ जाती है। हालांकि धार्मिक शो कई आए जिन्हें पसंद किया गया। ‘श्रीमद रामायण’ भी यही सोचकर बनाया गया था कि लोगों को शो पसंद आएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं है। खबर है कि सोनी टीवी के इस शो को जल्द ही बंद किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: ज‍िस गली बॉय का क‍िरदार न‍िभा रणवीर ने बटोरी तारीफें, अब ब‍िग बॉस में द‍िखाने आ रहा जलवा

First published on: Jun 20, 2024 10:18 AM

संबंधित खबरें