Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

टेलीविजन

Jannat Zubair और Ayaan Zubair पर हुआ हमला, टेंशन में फैंस, क्या है मामला?

Jannat Zubair, Ayaan Zubair: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और उनके भाई आयान जुबैर पर हमले की जानकारी सामने आई है. सोशल मीडिया पर जैसे ही ये खबर आई, तो फैंस टेंशन में आ गए. आइए जानते हैं कि क्या है मामला?

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 16, 2026 14:52
Jannat Zubair, Ayaan Zubair
Jannat Zubair, Ayaan Zubair. image credit- social media

Jannat Zubair, Ayaan Zubair: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती है. इस वक्त ना सिर्फ जन्नत जुबैर बल्कि उनके भाई आयान जुबैर भी चर्चा में हैं और फैंस को दोनों की टेंशन हो रही है. बताया जा रहा है कि आयान जुबैर और जन्नत जुबैर पर हमला हुआ है, जिसके बाद फैंस चिंता में आ गए हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

क्या है मामला?

जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि जन्नत और आयान पर ये हमला पनवेल में हुआ है. इतना ही नहीं बल्कि अगर खबरों की मानें तो हमले में जन्नत जुबैर और आयान जुबैर को चोटें भी आई हैं. इस खबर के आने के बाद जन्नत जुबैर और आयान के फैंस की टेंशन बढ़ गई है. इसके अलावा अगर खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि आयान और जन्नत कुछ दिन पहले पनवेल गए थे.

---विज्ञापन---

न्यूज 24 नहीं करता पुष्टि

हालांकि, इस हमले से जुड़ी खबर 14 मार्च से इंटरनेट पर वायरल हुई हैं. हमले को लेकर फैंस के मन में भी तमाम तरह के सवाल हैं. हालांकि, अभी तक इन खबरों पर जन्नत जुबैर, उनके परिवार या पनवेल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. साथ ही न्यूज 24 भी इस हमले की पुष्टि नहीं करता है, खबर सिर्फ जानकारी के लिए है.

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट

वहीं, अगर जन्नत और आयान की बात करें तो दोनों ही अपनी-अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. जन्नत ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई सीरियल्स में काम किया है. इसके अलावा जन्नत फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. आयान की बात करें तो आयान भी सीरियल ‘जोधा अकबर’ में नजर आ चुके हैं.

---विज्ञापन---

भाई-बहन की जोड़ी

आयान और जन्नत दोनों भाई-बहन की जोड़ी को फैंस का भी खूब प्यार मिलता है. साथ ही दोनों अक्सर साथ स्पॉट होते हैं और सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं. अब देखने वाली बात होगी कि इन खबरों पर जन्नत या आयान की ओर से कोई रिएक्शन आता है या नहीं.

यह भी पढ़ें- Battle of Galwan नहीं, अब इस नाम से रिलीज होगी Salman Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म, भाईजान ने रिवील किया टाइटल

First published on: Mar 16, 2026 02:52 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.