Hina Khan: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ ही जाती हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक हिना की खूब चर्चा भी होती है. इस बीच अब हिना का एक वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है? तो आइए आपको बताते हैं…
हिना खान का वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर हिना खान का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में हिना भीड़ से घिरी नजर आ रही हैं. इस बीच हिना के फैंस एक्ट्रेस के साथ सेल्फी लेने के लिए उन्हें घेर लेते हैं. फैंस के साथ-साथ हिना के आस-पास पैपराजी भी नजर आते हैं, जो हिना की फोटोज और वीडियो ले रहे होते हैं.
सब चुप हो जाओ- हिना
इस दौरान शोर थोड़ा ज्यादा बढ़ गया, जिसके बाद कोई भी आराम से फोटो नहीं ले पा रहा था. ये सब देखकर हिना ने तुरंत गुस्से से कहा कि एवरीबडी क्वाइट…सब चुप हो जाओ. हिना का ये इशारा हर किसी की समझ में आ गया और एक पल के लिए सभी शांत हो गए, जिससे फैंस आराम से फोटो ले सकें और हिना ने भी पोज दिए.
सबने आराम से ली फोटो
इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस आराम से फोटो ले पा रहे थे. हालांकि, हिना का ये रिएक्शन थोड़ा सीरियस था और यही वजह है कि अब हिना का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल भी हो रहा है. भले ही कुछ भी हो लेकिन हिना ने किसी को फोटो लेने से मना नहीं किया और आराम से फोटो क्लिक करवाई. फोटो के बाद हिना वहां से जाती नजर आईं.
कैजुअल और स्टाइलिश लुक
वहीं, अगर हिना के लुक की बात करें तो इस दौरान एक्ट्रेस का लुक भी बेहद कैजुअल और स्टाइलिश था. हिना ने व्हाइट कलर का सूट पहना था, जिसमें वो कमाल की खूबसूरत लग रही थीं. हिना अक्सर मुंबई में स्पॉट होती रहती है. कई बार हिना के वीडियोज इंटरनेट पर सामने आते रहते हैं.
यह भी पढ़ें- मशहूर सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला अरेस्ट, जानें पूरा मामला