Bigg Boss 20 Contestants Confirmed Names Tentative List: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ अपने प्रीमियर के बेहद करीब आ चुका है. हर किसी को अब बस शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स की चर्चा हो रही है कि शो में कौन-कौन नजर आने वाला है. आइए जानते हैं कि बिग बॉस 20 के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की टेंटेटिव लिस्ट में किसका-किसका नाम शामिल है?
कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट
दरअसल, बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले पॉपुलर एक्स पेज ‘द खबरी’ ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें शो में आने वाले कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट शेयर की गई है. इस लिस्ट के हिसाब से शो में जो कंफर्म कंटेस्टेंट्स आ सकते हैं, उनमें टोटल 13 नाम शामिल है. हालांकि, अभी ये फाइनल लिस्ट नहीं है.
लिस्ट में किसका-किसका नाम?
‘द खबरी’ की कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट के अनुसार, कुशल तंवर (गुल्लू), खुशी दुबे, गीता बसरा, मैरी कॉम, काजी तौकीर, विक्रांत सिंह राजपूत, अरिश्फा खान, ईशा रिखी, शौविक चक्रवर्ती, आम्रपाली दुबे, करण वाही, उदिति सिंह और कनिका मान का नाम इस लिस्ट में है. इसके अलावा ‘द खबरी’ ने एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें कुछ नामों के वापसी होने की बात कही गई है.
फाइनल लिस्ट आज आएगी
जी हां, ‘द खबरी’ ने अपने पेज पर एक दूसरा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा गया है कि इसमें कुछ ऐसे नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है और फाइनल कंफर्म किए गए नामों की लिस्ट आज अपडेट कर दी जाएगी. हालांकि, अब देखने वाली बात ये होगी कि शो में कौन-कौन नजर आता है?
कब और कहां देख सकते हैं शो?
इसके अलावा अगर सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ की बात करें तो शो को JioHotstar ऐप या वेबसाइट पर रात 9:00 बजे ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है. आप इसे कलर्स टीवी (Colors TV) चैनल पर रात 10:30 बजे भी देख सकते हैं. इस बार भी शो को सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं.
कब शुरू हो रहा शो?
‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन को लेकर चर्चा में है. सलमान खान का ये शो इस बार 6 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. शो को लेकर लोगों में अलग ही लेवल की एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इतना ही नहीं बल्कि शो के 20वें सीजन के घर की झलक भी आ चुकी है, जिसे देखने के बाद फैंस शो के लिए और भी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. साथ ही ये भी देखना होगा कि शो का प्रीमियर कितना खास होता है.
यह भी पढ़ें- ‘किसी ने मारा थप्पड़, तो किसी ने फेंकी चाय…’, Bigg Boss में अब तक हुए 5 बड़े विवाद
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
3 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 day agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
2 days agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
2 days agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
2 days ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
5 days agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
6 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 days agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines