News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Tara Sutaria Veer Pahariya Confirm Relationship: तारा सुतरिया के ब्रेकअप के बाद उनका नाम आए दिन किसी नए शख्स के साथ जुड़ रहा है। कभी उनके और एपी ढिल्लों के साथ होने की रूमर्स उड़ रही हैं, तो कभी तारा सुतरिया का नाम बॉलीवुड एक्टर वीर पहाड़िया के साथ जुड़ रहा है। आपको याद दिला दें, कुछ महीनों पहले तारा सुतरिया और वीर पहाड़िया को एक स्पेनिश रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए स्पॉट किया गया था। इसके बाद से इन दोनों को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था। अब लग रहा है कि दोनों ने अपना रिश्ता दुनिया के सामने कबूल कर लिया है।
तारा सुतरिया के हालिया पोस्ट पर वीर पहाड़िया का रोमांटिक कमेंट सामने आया है। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने जो कहा, वो देखकर फैंस की आंखें खुली रह जाएंगी। दरअसल, हाल ही में तारा सुतरिया और एपी ढिल्लों का नया गाना ‘थोड़ी सी दारू’ रिलीज हुआ है। इसी से जुड़ा एक पोस्ट एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। तारा सुतरिया ने एपी ढिल्लों के साथ शूटिंग के दौरान की कुछ रोमांटिक फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की और फैंस के कमेंट्स के बीच उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया का भी रिएक्शन सामने आया।

आपको बता दें, तारा सुतरिया के इस पोस्ट पर वीर पहाड़िया ने कमेंट कर लिया, ‘माय लव’। अब उनके कमेंट ने तो सबका ध्यान खींचा ही, लेकिन तारा का जवाब तो और भी अटेंशन ग्रैब कर रहा है। तारा ने वीर को जवाब में ‘माइन’ लिखा है। साथ ही एक्ट्रेस ने हार्ट और ईविल आई इमोजी भी शेयर किया है। अब दोनों खुलेआम एक-दूसरे को अपना बता रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि तारा सुतरिया और वीर पहाड़िया ने अपना रिलेशनशिप इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Ahaan Panday को चांस मिलना नहीं गलत, इन 5 स्टार किड्स ने भी साबित की काबिलियत
अब तारा सुतरिया और वीर पहाड़िया का रोमांस देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं। आपको बता दें, काफी समय पहले ऐसी खबर सामने आई थी कि ये दोनों कुछ महीनों से डेटिंग कर रहे हैं और एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं। अब लग रहा है कि इन दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने एक्सेप्ट करने का फैसला ले लिया है। इस वक्त तारा सुतरिया और वीर पहाड़िया के कमेंट्स गॉसिप का हॉट टॉपिक बने हुए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।