हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

फिल्म 'अस्सी' का हुआ ऐलान, बड़े पर्दे पर फिर से नजर आएगी Anubhav Sinha और Taapsee Pannu की हिट जोड़ी

Taapsee Pannu New Movie Assi Poster Release: फिर से बड़े पर्दे पर तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा की जोड़ी दिखाई देने वाली है. फिल्म ‘अस्सी’ का पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसमें तापसी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं. आइए जानते हैं फिल्म कब रिलीज होगी.

विज्ञापन

Taapsee Pannu New Movie Assi: बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ आने वाली है. डायरेक्टर Anubhav Sinha ने अस्सी का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है. इस फिल्म में अभिनेत्री तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं. पोस्टर का लुक आने वाली फिल्म के बारे में काफी कुछ बयां कर रहा है. पोस्टर देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की वो फिल्म, जिस पर भारी पड़ा था सेंसर बोर्ड, फिर निकली थी ब्लॉकबस्टर

फिल्म कब होगी रिलीज?

पोस्टर के अनुसार Taapsee Pannu की फिल्म ‘अस्सी’ 20 फरवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार हैं और निर्देशक Anubhav Sinha हैं. तापसी और अनुभव की एकसाथ यह तीसरी फिल्म होने वाली है.

विज्ञापन

पोस्टर का खतरनाक लुक

अगर पोस्टर की बात करें, तो इसमें Taapsee Pannu का लुक काफी इंटेन्स दिखाया गया है. खून की छींटे यह दर्शाता है कि फिल्म में थ्रिल और एक्शन की कोई कमी नहीं होगी. तापसी का चौंकने वाला रिएक्शन फिल्म के सस्पेंस को और बढ़ा देता है. ‘अस्सी’ का मोशन पोस्टर रिलीज होने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी दिलचस्पी बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: 6 मिनट 22 सेकंड का गाना, जिसमें थिरके 13 स्टार्स, शूट करने में लगे थे 7 दिन

विज्ञापन

Anubhav Sinha और Taapsee Pannu की हिट जोड़ी

यह पहली बार नहीं है जब तापसी पन्नू और Anubhav Sinha एकसाथ काम कर रहे हैं. फिल्म ‘अस्सी’ से पहले भी तापसी और अनुभव ने एक साथ थप्पड़ और मुल्फ जैसी फिल्मों में काम किया है. इन फिल्मों में Taapsee Pannu की एक्टिंग देखकर हर कोई हैरान रह गया था. इस बार फिर से फिल्म ‘अस्सी’ में यह दोनों कलाकार मिलकर धमाल मचाने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 5 मिनट की साउथ मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म, जिसने 7 करोड़ के बजट में की थी 10 गुना ज्यादा कमाई, 8 है IMDb रेटिंग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola