बॉलीवुड की वो फिल्म, जिस पर भारी पड़ा था सेंसर बोर्ड, फिर निकली थी ब्लॉकबस्टर

Bollywood Film: आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसकी रिलीज का रास्ता बिल्कुल साफ नहीं था. इतना ही नहीं बल्कि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पहले हरी झंडी नहीं दिखाई थी.

Rang de basanti

Rang de basanti. image credit- social media

Bollywood Film: बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हर फिल्म को कई तरह की चीजों का सामना करना पड़ता है. खासकर सेंसर बोर्ड से फिल्म का पास होना जरूरी होता है. इन दिनों थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी नहीं मिली है, जिसकी वजह से फिल्म को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच हम आपको एक ऐसी ही बॉलीवुड फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे इस तरह की मुश्किल का सामना करना पड़ा था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने बवाल काट दिया था. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

विज्ञापन

फिल्म ‘रंग दे बसंती’

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘रंग दे बसंती’ है. इस फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी, सिद्धार्थ, माधवन, सोहा अली खान और कुणाल कपूर जैसे शानदार स्टार्स नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था, लेकिन सेंसर बोर्ड ने पहले इस फिल्म को हरी झंडी नहीं दी थी.

विज्ञापन

रिलीज का रास्ता आसान नहीं था

फिल्म ने भले ही अपनी रिलीज के बाद कमाल किया हो, लेकिन इसकी रिलीज का रास्ता बिल्कुल आसान नहीं था बल्कि इसने कई मुश्किलों का सामना किया. सेंसर बोर्ड ने फिल्म में सेना से जुड़े कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई थी और ये अपनी मूल डेट पर रिलीज नहीं हो सकी थी, जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज अटक गई थी.

20 साल पूरे होने वाले हैं

बता दें कि साल 2026 में फिल्म ‘रंग दे बसंती’ की रिलीज को 20 साल पूरे होने वाले हैं. इस बीच अब निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने ‘स्क्रीन’ के साथ बातचीत में फिल्म को लेकर कई खुलासे किए हैं. उनका कहना है कि 20 साल पहले बनी इस फिल्म को बनाना एक बड़ी चुनौती थी क्योंकि फिल्म की रिलीज पर रक्षा मंत्रालय के नौकरशाहों ने कई आपत्तियां जाहिर की थी.

विज्ञापन

फिल्म का कलेक्शन

इस दौरान राकेश ने ये भी खुलासा किया कि फिल्म को बैन कर दिया गया था, लेकिन वो पीछे नहीं हटे थे और बाद में सरकार ने फिल्म के मकसद को समझा था. वहीं, अगर इसके कलेक्शन की बात करें तो इसे करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था. इस फिल्म ने 52.91 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था और वर्ल्डवाइड कमाई 96.90 करोड़ रुपये रही थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ