Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘राम’ अवतार में दिखे सुशांत सिंह राजपूत, AI फोटोज देख बहन हुई इमोशनल; बोलीं- भाई से बेस्ट कोई नहीं…

Sushant Singh Rajput AI Ram Photo: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की AI फोटोज पर उनकी बहन ने इमोशनल रिएक्ट किया है. सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने भाई को याद किया है. सोशल मीडिया पर श्वेता की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Apr 7, 2026 14:33
sushant singh rajput ram photos viral
सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने AI फोटोज पर किया रिएक्ट

Sushant Singh Rajput AI Ram Photo: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की AI फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में एक्टर भगवान ‘राम’ के किरदार में नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें मिनटों में ही वायरल हो गई हैं. वहीं सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत सिंह राजपूत की इन फोटोज को शेयर किया है. साथ ही इन फोटोज को शेयर करते हुए श्वेता सिंह थोड़ी इमोशनल भी दिखाई दीं. चलिए आपको भी बताते हैं श्वेता ने सुशांत सिंह राजपूत की AI फोटोज को शेयर करते हुए क्या कुछ कहा?

सुशांत सिंह राजपूत की बहन का रिएक्शन

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने पोस्ट में लिखा कि भाई को राम के किरदार में देखकर इतनी भावनाएं क्यों उमड़ पड़ती हैं? क्या आप भी जानते हैं कि ऐसा क्यों है? क्योंकि राम जी एक व्यक्ति नहीं हैं और ना ही कोई किरदार हैं, बल्कि वो मर्यादा, करुणा, गरिमा और साहस का प्रतीक हैं. राम जी ने सारा सांसारिक सुखों को छोड़कर वन में तपस्या की. हम उनसे शक्ति प्राप्त करते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘दयाबेन’ Disha Vakani पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता Bhim Vakani का निधन, Aamir-Shah Rukh Khan संग कर चुके थे काम

क्या बोलीं बहन श्वेता?

एक्टर की बहन श्वेता ने आगे कहा कि राम के अवतार में भाई ने हमें मंत्रमुग्ध कर दिया है. उनके चेहरे पर मासूमियत और दृढ़ता झलकती है, जिससे ये साफ होता है कि आज के दौर में राम जी का किरदार निभाने वाला भाई से बेस्ट कोई नहीं है. आप हमेशा याद रहोगे भाई. श्वेता सिंह का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. फैंस भी उनकी पोस्ट में तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 11 साल बाद पर्दे पर फिर दिखेगा डांस का जुनून, ABCD 3 लेकर आ रहे रेमो डिसूजा!

कब हुआ था सुशांत सिंह राजपूत का निधन?

बता दें सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून साल 2020 में हुआ था. एक्टर अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में मृत मिले थे. हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि उन्होंने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनका मर्डर हुआ है. अभी भी उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति उन्हें न्याय दिलाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं. सुशांत सिंह राजपूत के अचानक जाने से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी. लोगों को यकीन ही नहीं हो पाया था कि सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी की है.

First published on: Apr 07, 2026 02:33 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.