फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने टीवी से अपना करियर शुरू किया और बाद में ये सितारे बॉलीवुड के स्टार बन गए. ये सितारे न्यू कमर्स के लिए इंडस्ट्री में एक मिसाल बन गए. आज हम एक ऐसे सितारे की बात करने जा रहे हैं जो अपने टीवी सीरियल से घर-घर में छा गया थे. वहीं बाद में इस सितारे ने बॉलीवुड में कदम रखा और यहां भी अपनी पहचान स्टार के रूप में बना ली. लेकिन 6 साल पहले एक ऐसा हादसा हुआ कि ये सितारा अपने करोड़ों फैंस को छोड़कर दुनिया से ही चला गया. एक्टर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी. जी हां हम बात कर रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत की. 21 जनवरी को सुशांत की बर्थ एनिवर्सरी है. चलिए आपको एक्टर के फिल्मी करियर के बारे में बताते हैं.
एक्टिंग करियर
सुशांत सिंह राजपूत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2008 में की थी. इस दौरान एक्टर का पहला शो ‘किस देश में है मेरा दिल’ टेलीकास्ट हुआ था. अपने डेब्यू शो से ही सुशांत ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी. इसके बाद साल 2009 में एक्टर की लाइफ में एक ऐसा शो आया जिसने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया. इस शो का नाम ‘पवित्र रिश्ता’ था. शो में सुशांत सिंह राजपूत का मानव का किरदार ऑडियंस के दिलों में छा गया था. शो में सुशांत सिंह राजपूत के साथ अंकिता लोखंडे भी लीड रोल में थी और दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था.
यह भी पढ़ें: Border 2 में सनी देओल के साथ क्यों नहीं हैं तब्बू? फिल्म प्रोड्यूसर ने किया बड़ा खुलासा
एक के बाद एक दी बेहतरीन फिल्में
टीवी की दुनिया के स्टार बनने के बाद सुशांत ने बॉलीवुड में कदम रखा. साल 2013 में एक्टर ने ‘काय पो छे’ मूवी से इंडस्ट्री में कदम रखा. इस फिल्म में सुशांत के साथ राजकुमार राव और अमित साध लीड रोल में नजर आए थे. अपनी पहली फिल्म से ही सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में अपने कदम जमा लिए. इसके बाद ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘पीके’ और ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ जैसी फिल्मों में एक्टर नजर आए. साल 2016 में आई ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ ने एक्टर को बॉलीवुड का स्टार बना दिया. ये फिल्म पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित थी, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की और इस तरीके से सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के स्टार बन गए.
यह भी पढ़ें: 1 मिनट से ज्यादा का होगा ‘धुरंधर 2’ का टीजर, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ होगा सीक्वल का नाम!
कैसे हुआ निधन?
‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के बाद सुशांत ने राब्ता, केदारनाथ, सोनचिड़िया, छिछोरे और दिल बेचारा जैसी फिल्मों में काम कर ऑडियंस का दिल जीता. सुशांत बॉलीवुड में एक के बाद एक अच्छी फिल्म दे रहे थे लेकिन साल 2020 में एक्टर की लाइफ में एक ऐसी घटना घटी, जिससे पूरा देश सदमे में आ गया. एक्टर ने अपने मुंबई वाले घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि उनके परिवार वाले इसे आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर बताते हैं, लेकिन पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत मानसिक रूप से काफी परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने सुसाइड कर लिया.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
37 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines