Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘नर्वस भी हैं सब…’, Katrina Kaif की प्रेग्नेंसी पर देवर Sunny Kaushal ने क्या कहा?

Sunny Kaushal Reaction on Katrina Kaif Pregnancy: बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों अपने पहले बच्चे को लेकर लाइमलाइट में हैं. हाल ही में कपल ने गुड न्यूज दी है कि वो जल्दी ही पेरेंट्स बनने वाले हैं.

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Oct 5, 2025 17:22
Sunny Kaushal, Katrina Kaif
Sunny Kaushal, Katrina Kaif. image credit- social media

Sunny Kaushal Reaction on Katrina Kaif Pregnancy: बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं. कपल ने कुछ ही दिन पहले फैंस को गुड न्यूज दी है. इस खुशखबरी से सभी बेहद खुश हैं और कैटरीना और विक्की के बच्चे के पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच अब सनी कौशल ने अपनी भाभी की प्रेग्नेंसी पर रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि सनी का इस पर क्या कहना है?

क्या बोले सनी कौशल?

दरअसल, हाल ही में सनी कौशल ने instantbollywood से इस बारे में बात की. इस दौरान सनी ने कहा कि अरे खुशखबरी है और सभी को बड़ी खुशी है और नर्वस भी हैं सब कि क्या होगा आगे जाकर? इसलिए हम सभी बस उस दिन का इंतजार कर रहे हैं. सनी कौशल के इस रिएक्शन पर फैंस ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने वीडियो को देखने के बाद कमेंट किया कि आपको बधाई हो.

---विज्ञापन---

यूजर्स ने भी किया रिएक्ट

वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि सब अच्छा होगा. तीसरे यूजर ने लिखा कि भगवान सब अच्छा करेंगे. एक और यूजर ने लिखा कि हमेशा ऐसे ही खुश रहो. इस तरह के कमेंट्स फैंस और यूजर्स ने सनी के वीडियो पर किए हैं. गौरतलब है कि कैटरीना की प्रेग्नेंसी और न्यू बॉर्न बेबी के लिए हर कोई बेहद एक्साइटेड है. बता दें कि लंबे वक्त से चर्चा थी कि कैटरीना और विक्की जल्दी ही पेरेंट्स बनने वाले हैं.

---विज्ञापन---

कैटरीना का वर्कफ्रंट

बीते महीने कपल ने एक पोस्ट के जरिए इन अफवाहों पर मुहर लगा दी थी. इस गुड न्यूज से हर कोई बेहद खुश है और बेसब्री से कपल से पहले बच्चे का इंतजार कर रहा है. वहीं, अगर कैटरीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को ‘मैरी क्रिसमस’ फिल्म में देखा गया था. इस फिल्म के बाद अभिनेत्री को किसी फिल्म में नहीं देखा गया. इसके अलावा अगर उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है.

यह भी पढ़ें- Arbaaz-Sshura Khan से लेकर आलिया-रणबीर तक, इन कपल के घर बेटियों ने लिया जन्म

First published on: Oct 05, 2025 05:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.