---विज्ञापन---

Border 2 की शूटिंग शुरू, Sunny Deol ने देहरादून से शेयर किया पोस्ट

सनी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म 'बार्डर 2' की शूटिंग शुरू कर दी है और इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। आइए जानते हैं कि आखिर सनी ने क्या लिखा है?

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘जाट’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। सनी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की है। इस बीच अब वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर भी लाइमलाइट में आ गए हैं। जी हां, सनी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बार्डर 2’ को लेकर फैंस के साथ बड़ा अपडेट शेयर किया है। सनी ने ‘बार्डर 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

सनी देओल ने शुरू की शूटिंग

दरअसल, सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस पोस्ट में सनी ने जानकारी देते हुए लिखा है कि देहरादून में वाइल्ड मौसम और खूबसूरत सनसेट के बीच बॉर्डर की शूटिंग के लिए पहुंचे। सनी के इस पोस्ट से साफ है कि वो इस वक्त देहरादून में हैं और उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म बॉर्डर की शूटिंग शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---
Border 2

Border 2

दुश्मनों से पंगा लेंगे सनी

गौरतलब है कि हाल ही में सनी ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो जल्दी ही ‘बार्डर 2’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म ‘बार्डर 2’ में सनी एक बार फिर से दुश्मनों से पंगा लेते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में सनी के अलावा वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

---विज्ञापन---

‘बार्डर’ का सीक्वल है ‘बार्डर 2’ 

वहीं, अगर इस फिल्म की रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को अगले साल यानी 23 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि ‘बार्डर 2’ साल 1997 में आई फिल्म ‘बार्डर’ का सीक्वल है। फिल्म ‘बॉर्डर’ को लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं, अब ये भी देखने वाली बात होगी कि ‘बार्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है और ये लोगों का दिल जीतने में कामयाब होती है या नहीं।

यह भी पढ़ें- Kesari 2 के मेकर्स के साथ यूट्यूबर का समझौता, चोरी के लगाए थे आरोप, अब डिलीट किया पोस्ट

---विज्ञापन---

First published on: Apr 28, 2025 10:20 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola