---विज्ञापन---

निराला बाबा ने Kapil Sharma के शो में खोले ‘आश्रम’ के गंदे राज, सनी देओल के साथ मचेगा ‘गदर’

Sunny Deol-Bobby Deol In Kapil Sharma Show: कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा का नया शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नेटफ्लिक्स पर काफी धमाल मचा रहा है। पिछले एपिसोड में आमिर खान मेहमान बनकर आए थे। वहीं अब देओल ब्रदर्स कपिल शर्मा के अगले मेहमान होने वाले हैं।

---विज्ञापन---

Deol Brothers In Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर लाफ्टर की एक और डोज लेने के लिए तैयार हो जाइए। पिछले एपिसोड में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान गेस्ट बनकर पहुंचे थे। वहीं अपकमिंग एपिसोड में काशीपुर वाले निराला बाबा गदर मचाने आ रहे हैं। जी हां, सही समझा आपने कपिल शर्मा के शो पर अगले मेहमान बॉबी देओल (Bobby Deol) और सनी देओल (Sunny Deol) होने वाले हैं। अब जब बॉलीवुड के देओल ब्रदर्स शो पर आ रहे हैं तो धमाल मचाना लाजिमी है। इसकी एक झलक हाल ही में आए शो के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिली है।

---विज्ञापन---

शो का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो वायरल  

सोशल मीडिया पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सनी देओल और बॉबी देओल कपिल शर्मा के अगले मेहमान बनकर शो में पहुंचे हैं। प्रोमो में तीनों काफी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कपिल ने देओल ब्रदर्स को ‘एनिमल’ और ‘गदर 2’ की सक्सेज की बधाई दी। वहीं दोनों एक्टर्स ने कपिल और अर्चना पूरन सिंह के सामने कई सारे राज खोले और ढेर सारी मस्ती भी की।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी हसीना को क्यों ‘सॉरी सॉरी’ बोल रहे Khesari Lal Yadav? 23 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

---विज्ञापन---

कपिल ने की निराला बाबा संग मस्ती

वायरल हो रहे प्रोमों में आप देख सकते हैं कि कपिल शर्मा बॉबी देओल से कहते हैं, ‘हमें पता चल चुका है कि जिंदगी का असली सुख तो आश्रम में ही है।’ इसपर बॉबी कहते हैं, ‘लड्डू खाना चाहते हो तो मेरे पास आ सकते हो।’ तभी कपिल कहते हैं, ‘पाजी लड्डू को खाने में दिक्कत नहीं होती है लेकिन लड्डू खाने के बाद आपकी जो हरकतें होती हैं, उससे…’ ये सुनते ही देओल ब्रदर्स अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं।

---विज्ञापन---

सनी देओल ने खोली धर्मेंद्र की पोल

उधर, सनी देओल भी अपने पिता और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की पोल खोलते हैं। एक्टर कहते हैं, ‘पापा हमेशा हमें साथ बैठने और दोस्त बनने के लिए कहते हैं।’ मैं उनसे कहता हूं कि ‘जब मैं आपको दोस्त समझकर आपसे अपनी बातें शेयर करता हूं तो आप पापा बन जाते हैं।’ ये सुनते ही सभी लोग जोर से हंसने लगते हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो आने वाला शो काफी मजेदार होने वाला है। फैंस भी शो को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो रहे हैं।

यह देखें वीडियो

गौरतलब है कि कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ हर हफ्ते शनिवार रात 8 बजे OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है। अब तक शो में रणबीर कपूर, दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा, रोहित शर्मा, कौशल ब्रदर्स और आमिर खान गेस्ट बनकर आ चुके हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 29, 2024 02:29 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola