Gadar 2 New Song Release: 22 साल बाद एक बाद फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों को सकीना मैडम और तारा सिंह की जोड़ी देखने को मिलेगी, जिसको लेकर दर्शक काफी एक्टासाइटेड भी हैं। सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पेटल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2‘ (Gadar 2) 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग चल रही है। इसी बीच अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दूसरा नया गाना ‘मैं निकला गड्डी लेके’ (Main Nikla Gaddi Leke) रिलीज हो चुका है।
रिलीज हुआ नया गाना Main Nikla Gaddi Leke
इस गाने को 2001 में रिलीज हुई ‘गदर’ से ही लिया गया है, जिसको नए अंदाज के साथ दर्शकों के सामने पेश किया गया है और नए अंदाज में इस गाने को बेहद पसंद भी किया जा रहा है। गाने के वीडियो में अमीषा पटेल, सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा ओरिजनल चार्म के साथ वापस लौटे हैं।
यह भी पढ़ें: Sunny Deol ने 16 साल तक क्यों नहीं की Shahrukh Khan से बात? इंटरव्यू में किया खुलासा
गाने का रीप्राइज्ड वर्जन ने जीता लोगों का दिल
गाने का रीप्राइज्ड वर्जन दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगा। इससे पहले फिल्म के एक और पुराने गाने ‘उड़ जा काले कावा’ के रीप्राइज्ड वर्जन रिलीज किया गया था, जिसने दर्शकों का दिल जीता लिया था। वहीं, अब निर्माताओं ने इस गाने को रिलीज कर फिल्म को आधा हिट तो बना ही लिया है। कुछ ही देर पहले रिलीज हुए इस गाने के वीडियो पर अबतक 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
क्या होगी Gadar 2 की कहानी?
साथ ही फैंस कमेंट्स कर गाने के लिए अपनी दीवानगी जाहिर कर रहे हैं। इस गाने को भी उदित नारायण, आदित्य नारायण और मिथुन ने ही अपनी आवाज दी है। ‘गदर’ फिल्म के सभी गायनों ने ‘गदर 2’ में भी अपनी आवाज का जादू बरकरार रखा है।
इस गाने ने ‘गदर 2‘ का इंतजार कर रहे फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। फिल्म की कहानी के बारे में बात की जाए तो, इस बार तारा सिंह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अपने देश और अपने परिवार के सम्मान के लिए लड़ते नजर आएंगे।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
14 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
15 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
18 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
19 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
20 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
20 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
21 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
22 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
22 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines