Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘आधा पंजाब वहां है…’, सुनील पाल ने कपिल शर्मा के शो पर कसा तंज! कॉमेडियन को लेकर कही ये बात

Sunil Pal Taunts Kapil Sharma Show: सुनील पाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कपिल शर्मा के बारे में बातें की हैं. कॉमेडियन ने बताया कि कपिल शर्मा के साथ उनका रिश्ता कैसा है. साथ ही एक्टर ने इस दौरान कपिल शर्मा के शो पर तंज भी कसा है. चलिए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 27, 2026 13:40
Sunil Pal Taunts Kapil Sharma Show
सुनील पाल ने कपिल शर्मा को लेकर की बात

Sunil Pal Taunts Kapil Sharma Show: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. कॉमेडियन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कपिल शर्मा के बारे में बातें की हैं. साथ ही सुनील पाल ने कपिल शर्मा को लेकर भी बातें की हैं. अब उनका बयान काफी वायरल हो रहा है. शुरुआती दिनों में कपिल शर्मा के साथ काम करने वाले सुनील पाल का रिलेशनशिप हमेशा पॉजिटिव रहा है. दोनों की बॉन्डिंग को फैंस ने भी खूब पसंद किया है. चलिए आपको भी बताते हैं हाल ही में दिए इंटरव्यू में सुनील पाल ने कपिल शर्मा को लेकर क्या कुछ कहा?

कपिल शर्मा के साथ कैसे रिश्ते?

सुनील पाल ने हाल ही में ‘मेरी सहेली’ पॉडकास्ट से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कपिल शर्मा से अपने रिश्तों के बारे में भी बातें कीं. सुनील पाल ने कहा कि मुझे कपिल शर्मा से कोई दिक्कत नहीं है. बल्कि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं. कपिल पिछले 12 साल से अपना शो चला रहे हैं और वो बहुत अच्छा काम भी कर रहे हैं. इसके साथ ही कपिल अपने दोस्तों की तरक्की का भी बहुत ध्यान रखते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन है Tripti Dimri का ब्वॉयफ्रेंड? ग्लैमर की दुनिया से दूर रहकर एक्ट्रेस पर लुटाते हैं प्यार

कपिल शर्मा के शो पर कसा तंज

वहीं सुनील पाल ने आगे कहा कि वो अक्सर बोलते हैं कि मेरे सेट पर आया करो, मिला करो. वो मुझे बहुत मानते हैं और प्यार भी करते हैं. लेकिन मेरा मानना ये है कि मैं तभी जाऊंगा जब मुझे लगेगा कि मेरे लिए सच में काम है. सुनील पाल ने कपिल शर्मा के शो पर तंज कसते हुए कहा कि उसके यहां तो लंगर लगा रहता है. आधा पंजाब वहां बैठा है. उसने मुझे भी कई बार अपने शो पर इनवाइट किया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Rashmika-Vijay के माथे पर चमकती ‘सोने की पट्टी’, आखिर क्यों दक्षिण भारतीय शादियों में सिर पर बांधा जाता है ‘तलयतोट्टम’?

सिंपल अंदाज को लेकर चर्चाओं में आए थे एक्टर

बता दें सुनील पाल कॉमेडी जगत के दिग्गज कलाकारों में से एक रहे हैं. हाल ही में कॉमेडियन तब सुर्खियों में आए थे जब वो कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस-किसको प्यार करूं 2’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे. इस दौरान सुनील पाल साधारण कपड़े और चप्पलों में स्क्रीनिंग में पहुंचे थे. जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और फैंस भी उनकी हालत देख चौंक गए थे.

First published on: Feb 27, 2026 01:39 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.