Sudesh Lehri Accident in Laughter Chefs: कलर्स के कुकिंग रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ के पहले सीजन का फिनाले एपिसोड 4 अक्टूबर को टेलिकास्ट किया गया, जिसमें काफी एंटरटेनमेंट देखने को मिला। ऑडियंस को इस शो ने काफी हंसाया है और जाते-जाते कंटेस्टेंट्स समेत सभी दर्शकों को भी ये शो रुला कर चला गया। हाल ही में एपिसोड में एक और हादसा भी देखने को मिला। शो में एक के बाद एक कई हादसे देखने को मिले हैं। रीम शेख के चेहरे पर किस तरह गर्म छींटे पड़े थे, जिससे उनका चेहरा बुरी तरह से जल गया था, ये तो हम सबने देखा। अब लेटेस्ट एपिसोड में भी सुदेश लहरी के साथ कुछ ऐसा ही देखने को मिला। क्या रहा पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
सुदेश के चेहरे पर आए तेल के छींटे
दरअसल शो के फाइनल एपिसोड में मुनव्वर फारूकी शामिल हुए थे, जिन्होंने शो में अपने शायराना अंदाज और कॉमेडी स्टाइल से लोगों का दिल जीत लिया। शो के दौरान सुदेश लहरी और उनकी पार्टनर निया शर्मा खाना बना रहे थे कि तभी फ्राई करते हुए गर्म तेल की छींटे सुदेश और निया के ऊपर आ गईं। सुदेश क्योंकि गैस के ज्यादा पास खड़े थे तो उनके चेहरे पर आंख के पास छींटे गिरे। इस दौरान निया के ऊपर भी कुछ छींटे आए लेकिन सुदेश का चेहरा बाल-बाल बचा। इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
मेरी जान को खतरा है- सुदेश लहरी
इस हादसे के बाद दोनों कंटेस्टेंट पहले तो कुछ समझ ही नहीं पाए कि अचानक हुआ क्या है। फिर आस-पास के सेलेब्स भी निया और सुदेश के स्टेशन पर पहुंचे और उन्होंने सुदेश का हाल-चाल लिया। इसके बाद सुदेश कहते हुए नजर आए कि मुझे परमानेंट डॉक्टर की जरूरत है। मैं नहीं कर सकता ऐसे काम। मुझे निया के साथ काम करना है तो एक डॉक्टर चाहिए। उन्होंने मजाक करते हुए ये भी कहा कि मेरी जान को खतरा है। सुदेश की इस बात पर निया हंसते हुए नजर आती हैं और कहती हैं कि आप ऐसा मत बोलो। मेरे ऊपर भी छींटे आए हैं।
सुदेश लहरी के घुटने में लाई चोट
आपको बता दें पिछले हफ्ते ही सुदेश लहरी के घुटने में चोट लग गई थी जब वो एक एक्ट कर रहे थे और निया शर्मा ने उन्हें गलती से तेज धक्का मार दिया था। इसके बाद सुदेश सीधा जमीन पर जाकर गिरे थे जिसकी वजह से उनके घुटने से खून भी बह गया था। इसके बाद निया शर्मा शूटिंग खत्म होने के बाद तुरंत सुदेश लहरी के घर पहुंची थीं और उनका हाल-चाल जाना था।
रीम शेख-राहुल के साथ भी हुआ हादसा
‘लाफ्टर शेफ्स’ में पिछले कुछ समय से एक के बाद कई हादसे देखने को मिले हैं। सबसे पहले रीम शेख के चेहरे पर गर्म छींटे पड़ गए जिसकी वजह से रीम को तुरंत सेट से बाहर मेडिकल हेल्प के लिए भेजा गया। उसके बाद सिंगर राहुल वैद्य के चेहरे पर भी आग की लपटें आ ही गई थीं कि उन्होंने तेजी से रिएक्शन देते हुए खुद को बचा लिया। फिर सुदेश लहरी के घुटने में भी चोट लग गई थी।
यह भी पढ़ें: Laughter Chefs में सबसे महंगा कंटेस्टेंट कौन? फाइनल एपिसोड आते ही चल गया पता
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
26 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines