Suchitra Sen Birth Anniversary: बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा रहीं सुचित्रा सेन (Suchitra Sen) का आज जन्मदिन है। 6 अप्रैल 1931 को पवना (अब बांग्लादेश) में जन्मी सुचित्रा का असली नाम रोमा दासगुप्ता है, जो एक समय पर इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं। देवदास में पारो का किरदार निभाकर उन्होंने दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ दी थी। भले ही आज एक्ट्रेस इस दुनिया में नहीं हों लेकिन उनके सदाबहार गानों को लोग आज भी गुनगुनाने से खुद को रोक नहीं पाते हैं।
सुचित्रा सेन का इंडस्ट्री में ऐसा रुतबा रहा है कि जो हसीनाएं राज कपूर जैसे दिग्गज स्टार की फिल्में करने को तरसती थीं उनकी फिल्मों को वह छोटी-छोटी बात पर ठुकरा देती थीं। आज उनका जन्मदिन है, इस मौके पर हम आपको एक्ट्रेस की निजी जिंदगी से जुड़े कुछ अनोखे किस्से सुनाएंगे।
छोटी सी उम्र में की थी शादी
पहले जमाने में शादी काफी जल्दी हुआ करती थी। सुचित्रा सेन ने भी महज 15 साल की उम्र में शादी कर ली थी। साल 1947 में उनके पिता ने दिबानाथ सेन से उनकी शादी करवा दी थी। दिबानाथ सेन उस समय सक्सेसफुल बिजनेसमैन थे। शादी के एक साल बाद ही सुचित्रा सेन 16 साल की उम्र में एक बेटी की मां बन गईं। उनकी बेटी मुनमुन सेन रहीं जो इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं।
सुचित्रा सेन का फिल्मी करियर
सुचित्रा सेन ने शादी के बाद अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने 1952 में बंगाली फिल्म ‘सारे चतुर’ से अपना फिल्मी डेब्यू किया। उनका बॉलीवुड डेब्यू 1955 में फिल्म ‘देवदास’ से हुआ था। इस फिल्म में पारो का किरदार निभाकर सुचित्रा रातों रात स्टार बन गईं। इस फिल्म के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उस समय इस सम्मान को पाने वाली वो पहली एक्ट्रेस रहीं।
राज कपूर का ठुकरा दिया प्रस्ताव
सुचित्रा सेन टॉप एक्ट्रेस होने के साथ ही काफी स्वाभिमानी थीं। उन्होंने राज कपूर की फिल्म को सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया था क्यों कि उन्हें राज कपूर के झुक कर फूल देने का तरीका पसंद नहीं आया था। इसके अलावा उन्होंने सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर सत्यजीत राय की फिल्म भी ठुकरा दी थी। साल 2005 में उन्हें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड देने के लिए बुलाया गया था। सुचित्रा ने इसे भी ठुकरा दिया। कारण था कि उन्हें कोलकाता से दिल्ली जाना पड़ता।
खुद को कमरे में किया था कैद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुचित्रा सेन ने एक बार खुद को छोटे से कमरे में कैद कर लिया था। 36 साल तक वो कमरे में बंद रहीं। उनके परिवार को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं थी। दरअसल, उनकी आखिरी फिल्म ‘प्रोनॉय पाश’ फ्लॉप हुई थी जिससे उन्हें काफी सदमा लगा था। लंग इन्फेक्शन के कारण उन्होंने 17 जनवरी 2014 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। निधन के बाद सुचित्रा सेन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
12 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
13 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
14 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
16 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
17 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
18 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
19 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
20 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines