Bareilly Ke Bazaar Song Release: ‘बरेली के बाजार’ में टूटा सैंडल, नुसरत और श्रीनिवास की फिल्म का नया गाना रिलीज

Bareilly Ke Bazaar Song Release: साउथ फिल्म स्टार बेलमकोंडा साईं श्रीनिवास (Srinivas Bellamkonda) और नुसरत भरूचा (Nusrratt Bharuccha) की फिल्म छत्रपति बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।इस बीच अब फिल्म का नया गाना ‘बरेली के बाजार’ (Bareilly Ke Bazaar) रिलीज हो गया है। फिल्म के इस मसाला सॉन्ग में नुसरत अपने डांस और […]

---विज्ञापन---

Bareilly Ke Bazaar Song Release: साउथ फिल्म स्टार बेलमकोंडा साईं श्रीनिवास (Srinivas Bellamkonda) और नुसरत भरूचा (Nusrratt Bharuccha) की फिल्म छत्रपति बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।

इस बीच अब फिल्म का नया गाना ‘बरेली के बाजार’ (Bareilly Ke Bazaar) रिलीज हो गया है। फिल्म के इस मसाला सॉन्ग में नुसरत अपने डांस और अदाओं से फैंस के दिलों को जीत रही हैं। वहीं, इस गाने में नुसरत और श्रीनिवास की इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही है।

ये भी पढ़ेंः Janhvi Kapoor Latest Photos: जाह्नवी कपूर ने ग्रीन ड्रेस में ढाया कहर, एक्ट्रेस की तस्वीरों पर दिल हारे फैंस

‘बरेली के बाजार’ गाना रिलीज

फिल्म ‘छत्रपति (Chatrapathi)’ के नए गाने ‘बरेली के बाजार (Bareilly Ke Bazaar Song)’ में नुसरत भरूचा अपने लटके झटकों से श्रीनिवास बेलमकोंडा को रिझाने की कोशिश कर रही हैं। सुनिधि चौहान और नकाश अज़ीज ने इस गाने को आवाज दी है।

फैंस जमकर दे रहे गाने पर रिएक्शन

वहीं, तनिष्क बाग्ची ने गाने को म्यूजिक और बोल मयूर पुरी ने लिखे हैं। वहीं, मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने फिल्म के इस नए गाने को कोरियोग्राफ किया है। वहीं, फैंस को ये गाना खूब पसंद आ रहा है और लोग जमकर इसपर अपना रिएक्शन भी दे रहें हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘छत्रपति’

फिल्म ‘छत्रपति’ के गाने ‘बरेली के बाजार’ एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि- “सुनिधि और नकाश का एक और ब्लॉकबस्टर गाना”, वहीं, एक और अन्य यूजर ने लिखा कि- “गाने में नुसरत और श्रीनिवास की जोड़ी कमाल लग रही है।” बता दें कि वी. वी. विनायक द्वारा निर्देशित ये फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ेंः Alia Bhatt: क्यों पड़ रही आलिया भट्ट को थैरेपी की जरूरत ? इंटरव्यू में किया चौंकाने वाला खुलासा

साउथ के निर्माता-निर्देशकों ने तैयार की है फिल्म

इस फिल्म में श्रीनिवास बेलमकोंडा और नुसरत भरूचा के अलावा भाग्यश्री, शरद केलकर और करण सिंह छाबरा भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की दिलचस्प बात ये है कि ये एक हिंदी फिल्म है, जिसे साउथ के ही निर्माता-निर्देशकों से तैयार किया है। इस फिल्म को तेलुगु, तमिल या किसी और साउथ भाषा में रिलीज नहीं किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

First published on: Apr 27, 2023 05:17 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें