'मेरी जरूरतें बदल…', दूसरी शादी के बाद कितनी चेंज हुई जेनिफर विंगेट की जिंदगी?

एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज को लेकर काफी जर्जा में बनी हुई है, वो ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ वेब सीरीज के साथ वापसी करने वाली है. वहीं एक्ट्रेस मदरहुड और प्रेग्नेंसी को लेकर भी चर्चा में आ गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

jennifer winget

दूसरी शादी के बाद कितनी चेंज हुई जेनिफर विंगेट की जिंदगी? (PIC- jenniferwinget1. Instagram)

टीवी की एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में इस सीरीज का एक ग्रैंड इवेंट रखा गया था, जिसमें सीरीज का ट्रेलर जारी किया गया था. इस सीरीज का जेनिफर के फैंस भी काफी बेसब्री के साथ इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, ट्रेलर इवेंट के दौरान एक्ट्रेस को लेकर कई सवाल भी पूछे गए थे. इस दौरान एक्ट्रेस ने भी दूसरी शादी, मदरहुड और प्रेग्नेंसी खबरों पर खुलकर बात की है.

विज्ञापन
विज्ञापन

जेनिफर विंगेट ने की दूसरी शादी

आपको बता दें कि जेनिफर विंगेट ने 16 जुलाई 2026 को 41 साल की उम्र में दूसरी शादी की है. उन्होंने दूसरी बिजनेसमैन विलियम इश्माएल से की है. जेनिफर ने अपनी वेडिंग यूनाइटेड किंगडम (यूके) में की है. एक्ट्रेस ने इससे पहले शादी साल 2012 में अपने को-स्टार एक्टर करण सिंह ग्रोवर से की थी. लेकिन दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई थी और साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया है.  

बता दें कि जेनिफर की ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं सीरीज का एक ट्रेलर इवेंट रखा गया था, इस दौरान एक्ट्रेस से पुछा गया था कि शादी के बाद उनकी लाइफ कितनी बदली है. इस बात का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने साफ कहा, ‘शादी के बाद कुछ ज्यादा नहीं बदला है. उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ शादी की है, बाकी सब पहले जैसा ही है. मुझे अपनी जिंदगी में बैलेंस के साथ ही चलना पसंद है. वहीं एक्ट्रेस ने कहा कि मेरी शादी का मेरे करियर पर कोई फर्क/असर नहीं पड़ा. जेनिफर ने आगे यह भी कहा कि मैं जिन लोगों के साथ काम करूंगी, उनके साथ मेरा तालमेल हमेशा ही अच्छा रहेगा. फिर चाहे वो लोग डिजिटल के हों या फिर टेलीविजन के. उन्होंने यह भी कहा कि काम की जगह का माहौल अच्छा होना काफी जरूरी है. 

विज्ञापन

जेनिफर विंगेट की शादी के बाद कितनी बदली जिंदगी

वहीं मदरहुड और प्रेगनेंली की खबरों पर जेनिफर ने कहा कि शादी का ये बिल्कुल भी ये नहीं है और न ही मैंने अपनी एक्टिंग करियर को रोकी है. हां, लेकिन शादी के बाद मेरी थोड़ी जरूरतें बदली हैं. जेनिफर ने यह भी कहा कि हालांकि, अब मुझे कुछ भी करने और से पहले देखना पड़ता है कि मैं कब देश से बाहर रहने वाली हूं. एक्ट्रेस ने आगे बताया कि मेरे पति इंडिया में नहीं रहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ