Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

सोनू निगम पर कॉन्सर्ट में पत्थर और बोतलें नहीं, फेंकी गई थी ‘वेप’? सिंगर ने रिवील किया सच

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर फैंस को अपने कॉन्सर्ट की सच्चाई बताई है और पत्थरबाजी से जुड़ी सारी मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है।

Author
Edited By : Ishika Jain Updated: Mar 26, 2025 13:22
Sonu Nigam
Sonu Nigam File Photo

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर सोनू निगम के रविवार शाम को दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में हुए लाइव कॉन्सर्ट की चर्चा काफी ज्यादा हो रही है। हाल ही में ऐसी जानकारी सामने आई थी कि सिंगर और उनकी टीम पर इस कॉन्सर्ट के दौरान भीड़ ने पत्थरबाजी कर दी। पत्थर के साथ-साथ सिंगर पर प्लास्टिक की बोतलें भी फेंकी गई थीं। इसके बाद आर्टिस्ट की सुरक्षा पर सोशल मीडिया पर सवाल उठ गए और DTU का ये किस्सा हर तरफ वायरल हो गया।

सिंगर सोनू निगम ने बताया कॉन्सर्ट का सच

अब इस मामले पर खुद सोनू निगम का रिएक्शन सामने आया है। सिंगर ने एक पोस्ट शेयर कर फैंस को सच बताया है और इन सभी दावों को झूठा करार कर दिया है। सोनू निगम ने इस बात से सरेआम इंकार किया है कि उनके कॉन्सर्ट में पत्थरबाजी हुई है। सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस कॉन्सर्ट की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इसमें सिंगर सिर पर पिंक बैंड लगाए हुए नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

पत्थर नहीं कॉन्सर्ट में फेंकी वेप

इस फोटो को पोस्ट करते हुए सिंगर ने लिखा, ‘DTU में पत्थर या बोतलें फेंकने जैसी कोई घटना नहीं हुई, जैसा कि कुछ मीडिया में बताया गया है। किसी ने स्टेज पर वेप फेंका था, जो शुभांकर की चेस्ट पर लगा और तभी मुझे इसके बारे में इन्फॉर्म किया गया। मैंने शो रोका और कॉलेज स्टूडेंट्स से रिक्वेस्ट की और याद दिलाया कि अगर ऐसा कुछ दोबारा होता है, तो शो को तुरंत बंद करना होगा।’

यह भी पढ़ें: वरुण धवन की उंगली का ये क्या हो गया हाल? एक्टर हुए परेशान

सोनू निगम ने कॉन्सर्ट में सीखा नया शब्द

सोनू निगम ने रिवील किया कि उनकी रिक्वेस्ट के बाद भी स्टेज पर एक चीज फेंकी गई थी। अब वो क्या है? ये रिवील करते हुए सोनू निगम ने लिखा, ‘उसके बाद स्टेज पर सिर्फ एक ही चीज फेंकी गई, जो कि पूकी बैंड था। जो सच में पूकी था..।’ आपको बता दें, सोनू निगम ने बताया है कि कॉन्सर्ट में उन्होंने एक नया शब्द सीखा है और वो है ‘पूकी’।

First published on: Mar 26, 2025 01:22 PM

संबंधित खबरें