---विज्ञापन---

वरुण धवन की उंगली का ये क्या हो गया हाल? एक्टर हुए परेशान

वरुण धवन को एक महीने बाद दोबारा सेट पर चोट लग गई है। एक्टर शूटिंग करते हुए अपनी उंगली चोटिल करवा बैठे। अब उनकी उंगली का क्या हाल है? वो तस्वीर से पता चल रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन फरवरी के महीने में शूटिंग करते हुए चोटिल हो गए थे। एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। शूटिंग के दौरान एक्टर को उंगली पर डीप कट आया था। उन्होंने अपनी चोटिल उंगली की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को टेंशन में डाल दिया था। अब एक बार फिर वरुण धवन के चोटिल होने की जानकारी मिली है। एक महीने बाद ही वरुण फिर से घायल हो गए।

एक बार फिर घायल हुए वरुण धवन

अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बार फिर वरुण धवन ने अपनी इंजरी की तस्वीर शेयर की है। एक्टर को बार-बार चोटें आ रही हैं और ये देखकर उनके चाहने वाले घबरा सकते हैं। आपको बता दें, वरुण धवन के साथ एक बड़ा इत्तेफाक हुआ है। एक तो वरुण धवन इस बार भी शूटिंग करते हुए ही चोटिल हुए हैं और दूसरा इस बार भी उनकी उंगली पर ही चोट आई है। अब उनके उंगली में क्या हुआ? चलिए जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

शूटिंग करते हुए फिर आई उंगली में चोट

वरुण धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें एक्टर अपना हाथ बर्फ में डाले हुए नजर आ रहे हैं। उनकी उंगलियां सूजी हुई दिख रही हैं। एक उंगली तो सूजकर इतनी बड़ी हो गई है कि देखकर फैंस भी चौंक जाएंगे। अब एक्टर इन इंजरी के बाद आइस ट्रीटमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं । दरअसल, बर्फ से सूजन कम होती है और दर्द में भी राहत मिलती है।

Varun Dhawan

Varun Dhawan

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: किसके साथ बैठ अधूरी बातों को पूरा करना चाहते हैं अर्जुन कपूर? 13 साल से लिए घूम रहे हैं दुख

शूटिंग के दौरान वरुण धवन को हुई इंजरी

अब इस फोटो को शेयर करते हुए वरुण धवन ने लिखा है, ‘आपकी उंगली को ठीक होने में कितना समय लगता है?’ इसके साथ ही उन्होंने रिवील किया है कि ये इंजरी उन्हें काम करते हुए हुई है। वरुण धवन शूटिंग के दौरान बार-बार इंजर्ड हो रहे हैं और ये बात फैंस की चिंता का कारण बनी हुई है। अब वरुण धवन के चाहने वाले उनकी जल्दी रिकवरी की ही दुआ करेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 26, 2025 12:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola