Sonpari Fame Actress Transformation: स्टार प्लस के टीवी शो ‘सोनपरी’ ने बच्चों को खूब एंटरटेन किया है. 2000 से 2006 के बीच चला ये शो हर किसी बच्चे का फेवरेट बन गया था. आज भी ये ऑडियंस के दिलों में जिंदा है. इस शो में ‘फ्रूटी खुराना’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस आज पूरी तरह से बदल गई हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की नई फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में ‘फ्रूटी’ पहचान में ही नहीं आ रही हैं. वहीं फैंस भी एक्ट्रेस को देखकर हैरान रह गए.
‘फ्रूटी’ बनकर जीता दिल
‘सोनपरी’ सीरियल में ‘फ्रूटी खुराना’ बनकर ऑडियंस का दिल जीतने वाली इस एक्ट्रेस का नाम तन्वी हेगड़े है. तन्वी का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर तन्वी बिल्कुल भी पहचान में ही नहीं आ रही हैं. नई फोटोज में तन्वी बॉयकट लुक में दिखाई दे रही हैं. वहीं तन्वी अब ज्यादातर इसी लुक में दिखाई देती हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपनी लाइफ से जुड़े मोमेंट्स भी अक्सर शेयर करती दिखाई देती हैं.
यह भी पढ़ें: 13 की उम्र में इस एक्टर संग हुई थी छेड़छाड़, Lock Upp 2 में खुला राज; छलक पड़े कंटेस्टेंट्स के आंसू
अब क्या करती हैं एक्ट्रेस?
‘सोनपरी’ शो के बाद एक्ट्रेस साल 2021 में मराठी फिल्म ‘अलिप्त’ में भी दिखाई दी थीं. हालांकि अब एक्ट्रेस एक्टिंग की दुनिया से दूर रहती हैं. तन्वी अब फुल टाइम गेमर बन गई हैं. सोशल मीडिया पर भी तन्वी अपने फैंस को गेम की दुनिया से जुड़े मोमेंट्स ही शेयर करती दिखाई देती हैं. इंस्टाग्राम पर तन्वी की अच्छी खासी प्रोफाइल है और उनके फॉलोअर्स भी काफी हैं. वहीं इसके साथ ही तन्वी यूट्यूबर भी हैं और यूट्यूब पर एक्ट्रेस के 4 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे की हॉरर-थ्रिलर ने JioHotstar पर मचाया आतंक! रिलीज होते ही बनी टॉप 5; क्या आपने देखी?
एक्टिंग को छोड़ बनीं यूट्यूबर
तन्वी हेगड़े को ‘सोनपरी’ से ही पहचान मिली थी. इस शो से एक्ट्रेस घर-घर फेमस हो गई थीं. वहीं इसके अलावा उन्हें कई विज्ञापनों में भी देखा गया. हालांकि इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से किनारा कर लिया. अब एक्ट्रेस यूट्यूब के जरिए ही कमाई कर रही हैं. तन्वी अपने गेम्स की वीडियोज यूट्यूब पर अपने फैंस के लिए शेयर करती हैं.
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 hr agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
4 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
5 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
7 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
7 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
8 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
10 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
11 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
13 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines